मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राहुल गांधी ने संसद भवन में महंगाई-जीएसटी के मुद्दे पर सांसदों के साथ किया विरोध प्रदर्शन: PM मोदी से कहा- संसद में चर्चा और सवालों से भागना सबसे 'असंसदीय, सरकार को जवाब देना ही पड़ेगा

नई दिल्ली: Monsoon Session: आज (मंगलवार, 19 जुलाई) संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन है| आज भी लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने मंहगाई और बढ़ती कीमतों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है | वही, कांग्रेस नेत…

राहुल गांधी ने संसद भवन में महंगाई-जीएसटी के मुद्दे पर सांसदों के साथ किया विरोध प्रदर्शन: PM मोदी से कहा- संसद में चर्चा और सवालों से भागना सबसे 'असंसदीय, सरकार को जवाब देना ही पड़ेगा
राहुल गांधी ने संसद भवन में महंगाई-जीएसटी के मुद्दे पर सांसदों के साथ किया विरोध प्रदर्शन: PM मोदी से कहा- संसद में चर्चा और सवालों से भागना सबसे 'असंसदीय, सरकार को जवाब देना ही पड़ेगा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: Monsoon Session:  आज (मंगलवार, 19 जुलाई) संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन है| आज भी लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने मंहगाई और बढ़ती कीमतों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है | वही, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस सांसदों के साथ संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया।



सांसदों ने महंगाई और कई जरूरी खाद्य वस्तुओं को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाए जाने के विरोध में मंगलवार को संसद भवन परिसर में धरना दिया| इन सांसदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया| इन लोगों ने एक बैनर भी ले रखा था जिस पर गैस सिलेंडर की तस्वीर थी और लिखा था ''दाम बढ़ने से आम नागरिकों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, वे कैसे जीवन यापन करेंगे?'



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और कई अन्य विपक्षी सांसद इस धरने में शामिल हुए|



विपक्षी सांसदों ने 'दूध-दही पर जीएसटी वापस लो' के नारे भी लगाए| जीएसटी परिषद के फैसले लागू होने के बाद सोमवार से कई खाद्य वस्तुएं महंगी हो गईं| इनमें पहले से पैक और लेबल वाले खाद्य पदार्थ जैसे आटा, पनीर और दही शामिल हैं, जिन पर पांच प्रतिशत जीएसटी देना होगा|




कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''रुपया पहुंचा 80 पार...,  गैस वाला मांगे ₹ हज़ार ,  ...जून में 1.3 करोड़...  बेरोज़गार अनाज पर भी GST का भार .......| राहुल गांधी ने कहा,' जनता के मुद्दे उठाने से हमें कोई रोक नहीं सकता, सरकार को जवाब देना ही पड़ेगा।  संसद में चर्चा और सवालों से भागना सबसे 'असंसदीय' है, प्रधानमंत्री जी।



कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,''सभी विपक्षी पार्टियां है वो लड़ रही है और हम लड़ेंगे। जो रोज़मर्रा की चीज़ों पर लगाए जाने वाले टैक्स के खिलाफ हम प्रदर्शन कर रहे हैं। दूध, दही, पनीर जैसी चीज़ों पर टैक्स लगाया गया है इसके खिलाफ हम संसद में भी अपनी बात रखेंगे|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।