मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में PFI से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी, 250-270 से लोग हिरासत में

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में पीएफआई के ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी चल रही है| कर्नाटक, महाराष्ट्र ,तेलंगाना, और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं के घर पर…

कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में PFI से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी, 250-270 से लोग हिरासत में
कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में PFI से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी, 250-270 से लोग हिरासत में | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में पीएफआई के ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी चल रही है|  कर्नाटक, महाराष्ट्र ,तेलंगाना, और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं के घर पर पुलिस की छापेमारी चल रही है|  इस कार्रवाई में करीब 270-300 लोग हिरासत में लिए गए हैं|  उत्तर प्रदेश में 57 लोगों को हिरासत में लिया गया है, कर्नाटक में 80 लोगों को, असम में 25 लोगों को, दिल्ली में 32 को, महाराष्ट्र में 43 को, गुजरात में 15 को, एमपी में 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है| पीएफआई पर ये कार्रवाई जारी है| हिरासत में लिए गए लोगों की तादाद और बढ़ने की संभावना है|



दिल्ली में अलग-अलग जगहों से 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। मध्य प्रदेश, कर्नाटक, असम, दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में PFI के खिलाफ राज्य पुलिस और इसकी ATS इकाइयों द्वारा छापेमारी जारी है।



महाराष्ट्र ATS ने कहा,''राज्य के कई हिस्सों में PFI से जुड़े लोगों पर ATS और स्थानीय पुलिस द्वारा छापेमारी चल रही है:



PFI सदस्यों के एक समूह ने PFI के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बुलढाणा सिटी थाने (महाराष्ट्र) के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रल्हाद काटकर (SHO,बुलढाणा) ने बताया, "इन्होंने सड़कों पर ट्रैफिक जाम लगाने की कोशिश की जिसके खिलाफ हमने 11 सदस्यों को हिरासत में लिया है और मामला दर्ज किया।"



विरोधी तत्व को जड़ से हटाने का काम करेगी सरकार: शिंदे

PFI पर चल रही छापेमारी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा,''हमारी सरकार देश विरोधी तत्व को जड़ से हटाने का काम करेगी। पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे इस राज्य में और देश में किसी को भी लगाने का अधिकार नहीं है इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा|



समाज में दरार पैदा कर देश को खोखला कर रहे थे PFI: फडणवीस

PFI पर की जा रही छापेमारी पर महाराष्ट्र डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा,'पिछले कुछ वर्षों से चल रही तफ्तीश में जो तथ्य सामने आए हैं उसके आधार पर छापेमारी की जा रही है। मैं किसी के उपर ठीकरा नहीं फोड़ना चाहता लेकिन उनका (PFI) जो काम था वे समाज में दरार पैदा करके देश को खोखला कर रहे थे|



जांच में जो-जो आता जाएगा उसी हिसाब से गिरफ़्तारियां और छापे होंगे : अजय मिश्रा टेनी

PFI के ठिकानों पर छापेमारी पर गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा,''जब जांच हो रही होता है तो ये सतत प्रक्रिया है। जांच में जो-जो आता जाएगा उसी हिसाब से गिरफ़्तारियां और छापे होंगे। जो लोग इस देश में अमन-चैन, देश का विकास नहीं चाहते वो लोग प्रदर्शन भी करते हैं|



आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कोई भी कार्रवाई आतंकवाद विरोधी नेटवर्क को कमजोर करेगी: J&K डीजीपी

PFI छापे पर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा,''मुझे लगता है कि किसी भी आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कोई भी कार्रवाई निश्चित रूप से आतंकवाद विरोधी नेटवर्क को कमजोर करेगी। तो इसका निश्चित रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा|



80 लोग हमारी हिरासत में, कुछ और लोगों से पूछताछ चल रही हैं: कर्नाटक पुलिस

आज सुबह 3 बजे से 11 बजे तक कर्नाटक पुलिस ने अलग-अलग ज़िलों में PFI के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इन लोगों ने समाज में अशांति फैलाने का पहले भी प्रयास किया है और अब भी ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं| 80 लोग हमारी हिरासत में हैं। कुछ और लोगों से पूछताछ चल रही है, पूछताछ के बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि इन्हें हिरासत में लिया जाए या छोड़ दिया जाए। इनमें से ज्यादातर या तो PFI के कार्यकर्ता हैं या PFI के ज़िला अध्यक्ष हैं:  कर्नाटक के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) आलोक कुमार 




 मंगलुरु सिटी के CP एन. शशि कुमार ने कहा,'मंगलुरु शहर की पुलिस ने PFI के कई सदस्यों को एहतियातन हिरासत में लिया है। CrPC 107/151 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं|



30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने कहा,''निजामुद्दीन, शाहीन बाग इलाके सहित दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में PFI से जुड़े स्थानों पर केंद्रीय एजेंसी और दिल्ली पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी चल रही है। 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया|



महाराष्ट्र: औरंगाबाद से 8, ठाणे से 4 गिरफ्तार
NIA महाराष्ट्र के औरंगाबाद, जालना, सोलापुर और परबनी में रेड कर रही है। सोलापुर से NIA ने PFI के एक मेंबर को गिरफ्तार किया है। यह PFI के ऑपरेशन्स में शामिल बताया गया है। NIA इसे दिल्ली ले जा रही है, जहां इससे आगे की पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसी ने मालेगांव से PFI चीफ मौलाना इरफान नदवी और एक्टिविस्ट इकबाल को गिरफ्तार किया है।



इधर महाराष्ट्र ATS ने औरंगाबाद से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, ठाणे क्राइम ब्रांच ने PIF से जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो लोगों को मुंब्रा से, एक को कल्याण से और एक आरोपी को भिवंडी से गिरफ्तार किया गया है। चारों ही PFI के एक्टिव मेंबर हैं। पुणे और मुंबई से भी PFI कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां हुई हैं।



मध्य प्रदेश: 8 जिलों से PFI के 22 संदिग्ध पकड़े गए

मध्यप्रदेश ATS ने सोमवार रात भोपाल, उज्जैन, इंदौर समेत 8 जिलों में PFI सदस्यों के ठिकानों पर रेड की है। जांच एजेंसी ने 22 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ATS को इन संदिग्धों की जानकारी पूर्व में पकड़े गए 4 आरोपियों की पूछताछ में मिली थी। ATS की कार्रवाई अभी जारी है। उज्जैन से PFI के तीन सदस्यों को उठाए जाने की खबर है। 



ATS (एंटी टेररिज्म स्क्वायड) नीमच, शाजापुर, श्योपुर और गुना में भी कार्रवाई कर रही है। ATS की टीम ने इंदौर से 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें सईद टेलर, दानिश गौरी, तौसीफ छीपा, यूसुफ और वसीम शामिल हैं। 3 संदिग्ध फरार हो गए।



ATS ने उज्जैन जिले से 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उज्जैन शहर के नयापुरा से जुबेर को उठाया है। जुबेर केडी गेट स्थित मंसूरियान मस्जिद में इमा है। नगारची बाखल इलाके से इसहाक को पकड़ा। इसकी नलिया बाखल में जामा-ए-शाकेब मस्जिद के पास एसएस स्टील नाम से एडवांस फेब्रिकेशन की दुकान है। अवंतीपुरा इलाके से आकिब को पकड़ा गया है। आकिब वकीली है। उज्जैन की महिदपुर तहसील से भी एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।



ATS ने PFI के लिए फंडिंग करने के संदेह में SDPI (सोशल डिमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में स्थित ऑफिस में रेड की है। देर रात रेड में ATS ने SDPI के कार्यालय से 1 संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।