मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कांग्रेस आलाकमान के हर फैसले को मानने को तैयार विधायक: राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास

जयपुर: राजस्थान राजनीतिक संकट: राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास ने कहा,'इतना जल्दी पर्यवेक्षकों को नाराज नहीं होना चाहिए। ऐसे गुस्सा राजनीति में नहीं होता। अनुशासनात्मक कार्रवाई तो हमें भाजपा…

कांग्रेस आलाकमान के हर फैसले को मानने को तैयार विधायक: राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास
कांग्रेस आलाकमान के हर फैसले को मानने को तैयार विधायक: राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास | फ़ोटो: TVL News

जयपुर:   राजस्थान राजनीतिक संकट: राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास ने कहा,'इतना जल्दी पर्यवेक्षकों को नाराज नहीं होना चाहिए। ऐसे गुस्सा राजनीति में नहीं होता। अनुशासनात्मक कार्रवाई तो हमें भाजपा पर करनी चाहिए। हमें भाजपा के MLAs तोड़ने चाहिए। हम अपने लोगों से नहीं लड़ना चाहते, हमें तो भाजपा से लड़ना है|



प्रताप सिंह खचरियावास ने कहा,'अनुशासनात्मक कार्रवाई उन लोगों पर होनी चाहिए थी जो मानेसर गए थे। विधायक सोनिया जी के हर फैसले को मानने को तैयार हैं। मीडिया के जरिए धारणा बनाकर PM या CM की कुर्सी पर कब्जा नहीं कर सकते, जनता का विश्वास जीतने के लिए संघर्ष करने पड़ते हैं|



 मंत्री महेश जोशी ने सोमवार को कहा था, 'दो दिन पहले विधायक दल की बैठक हुई थी अचानक पिर से बैठक आ गई जिस पर लोगों के मन में सवाल आया कि फिर से बैठक क्यों बुलाई गई है... 7 बजे बैठक थी और हमने लोगों को धारीवाल जी के घर पर 5 बजे विचार-विमर्श के लिए बुलाया| हमारा मकसद था कि विधायक दल की बैठक में तरह-तरह की बातें न उठे और इसलिए हमने आपस में बात करने का निर्णय लिया था|



महेश जोशी ने कहा,'वहां पर सारी बातें साफ तरीके से हुई और सभी विधायकों ने हमारी बात का समर्थन किया। मैं नहीं समझता कि किसी भी विधायक ने बिना पढ़े पत्र पर हस्ताक्षर किया  और अगर किसी ने बिना पढ़े हस्ताक्षर किया है तो वे अध्यक्ष से जाकर मिल सकते हैं| हमारी मांग है कि जिन्होंने कांग्रेस को कमज़ोर करने की और सरकार गिराने की कोशिश की उनमें से किसी को भी CM के पद लिए न चुना जाए|



राजस्थान सरकार में मंत्री शांति धारीवाल ने कहा था,''राजस्थान के MLA गद्दारों को पुरस्कृत करना बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसे व्यक्ति को CM बनाने के लिए एक महासचिव खुद प्रचार कर रहे हैं, ऐसे में ज़ाहिर तौर पर MLA को नाराज़ होना ही था। मेरे पास नाराज़ MLA के फोन आए| हम 34 दिन (2020) तक होटलों में इकट्ठा हुए थे आप उनमें से किसी को भी मुख्यमंत्री बनाओ। सोनिया जी जिसे कहेंगी उसे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा|



कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद AICC पर्यवेक्षक अजय माकन ने सोमवार को कहा था,''मल्लिकार्जुन खड़गे और मैंने राजस्थान में हमारी बैठक के बारे में कांग्रेस अध्यक्षा को विस्तार से जानकारी दी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।