नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। आज यानी रविवार को राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है| कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्रियों पी चिदंबरम, जयराम रमेश और अजय माकन की उम्मीदवारी की घोषणा की|
कांग्रेस ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला, विवेक तन्खा की उम्मीदवारी की घोषणा की| कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया। महाराष्ट्र से इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस का राज्य सभा उम्मीदवार बनाया गया।
छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रणजीत रंजन, हरियाणा से अजय माकन, कर्नाटक से जयराम रमेश, मध्य प्रदेश से विवेक तन्खा, महाराष्ट्र से इमरान प्रतापगढ़ी, राजस्थान से रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी और तमिलनाडु से पी चिदंबरम को उम्मीदवार बनाया|