● डीसीपी वेस्ट की टीम को मिली सफलता, रोकी बड़ी वारदात
● अंधेरे का फायदा उठा दो अभियुक्त मौके से हुए फरार
● पकड़े गये अभियुक्तों के पास पिस्टल व कारतूस बरामद
● भतीजे ने रची थी डाक्टर चाचा के यहां डकैती की साजिश
● अभियुक्तों के अपने साथ लेकर शहर आया था रेकी कराने
कानपुर: डकैती की योजना बना रहे अभियुक्तों के मंसूबो पर डीसीपी वेस्ट की टीम ने पानी फेर दिया। अभियुक्त योजना को अंजाम दे पाते इसके पहले ही पुलिस ने पांच में से तीन अभियुक्तों को दबोच लिया। जबकि दो अभियुक्त मौके से फरार होने में सफल हो गये। पकड़े गये अभियुक्तों ने कल्याणपुर क्षेत्र के एक डाक्टर के घर डकैती डालने की योजना बनाने की बात स्वीकार की। फरार दोनों अभियुक्तों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गये अभियुक्तों के पास आधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं।
घटनाक्रम के मुताबिक डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ती की टीम और कल्याणपुर पुलिस को सूचना मिली कि चन्द्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय के खेतो मे पेड़ के नीचे 05 व्यक्ति बैठे हुए हैं। उनकी घेरा बन्दी कर दबिश देकर 03 व्यक्तियो को मौके पर पक़ड़ लिया गया व 02 व्यक्ति मौके से फरार हो गये।
पकड़े गये व्यक्तियो का नाम पता पूछते हए तलाशी ली गई तो एक ने अपना नाम अभिलाष कुमार झा उर्फ रजनीश झा पुत्र कृष्ण चन्द्र झा निवासी 63E/11F/1A बेली कालोनी थाना कैण्ट प्रयागराज बताया तलाशी में उसके पास से 01 अदद चिडी मार पिस्टौल तथा दूसरे ने अपना नाम दयाल सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम मसमौली थाना सल्ट जनपद अलमौड़ा उत्तराखंड उसके पास से 01 अदद देशी पिस्टल 7.65 MM ,मैगजीन लगी हुई मैगजीन मे 04 अदद जिंदा कारतूस है तथा तीसरे ने अपना नाम मंगली दीप उर्फ प्रदीप पुत्र स्व0 त्रिलोक सिंह चंद्र निवासी बगडियाल ढूबा पोस्ट बनसोला थाना पोढ़ी जिला पोढ़ी उत्तराखण्ड उम्र करीब 23 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी से पहने जींस की बायी फेट से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
पूछताछ में सभी ने बताया कि हम लोग डा0 सुशील चौधरी के यहा डकैती करने की योजना बना रहे थे उनके घर का पता उनके भतीजे विवेक पुत्र दिनेश कुमार निवासी उचवागड़ी थाना कैण्ट प्रयागराज के द्वारा दिया गया था और दिनांक 26/5/2022 की सुबह प्रयागराज से विवेक उसका दोस्त विपुल आनन्द व अभिलाष झा कानपुर बस अड्डे झकरकटी पर आये थे जहां पूर्व नियोजित योजना के तहत प्रकाश व चंदन उर्फ चंदू मिले थे जिनके साथ अभिलाष, विवेक व विपुल और प्रकाश व चंदन होटल गगन पैलेस घंटाघर के पास जाकर रूके थे जहां पर दयाल व मंगलदीप भी पहुंच गये थे डकैती करने की योजना बनाकर हम सातो लोग विवेक के चाचा डा0 सुशील के क्लीनिक व घर पर गये थे व मौका पाकर डकैती का प्रयास करते हुए उनके घर से पानी लिया था लेकिन दरवाजा न खुलने के कारण सफल नही हो सके थे।
तत्पश्चात हम लोग वापस होटल आ गये थे व विवेक व विपुल 26/5/22 की रात्रि वापस प्रयाग राज चले गये थे व हम लोगो को योजनुसार उनके घर मे डकैती डालने को कह गये थे योजनानुसार 28 तारीख की रात डकैती डालने की तैयारी कर रहे थे कि इसके पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। भागे हए व्यक्ति के बारे मे बताया कि प्रकाश व चंदन उर्फ चंद थे जो उत्तराखण्ड के निवासी है व विवेक के साथ गुड़गांव मे नौकरी करते थे उन्ही के माध्यम से हम लोग डकैती करने के लिए आये थे तथा बरामद असलहो के बारे में पूछने पर बताये कि इसे हमलोग अपने बचाव के लिये लाए थे। ताकि अगर घटना करते समय यदि कोई विरोध करे य पहचान ले तो उसे गोली मारकर अपने काम को अंजाम दे सके और कोई पहचान न सके। अभिलाष ने बताया कि मैं सट्टा खेलने का आदि हूँ मेरे द्वारा कई लोगो से करीब 25-30 लाख रूपये उधार ले रखा है इसी की पूर्ती करने के लिये मैं इस काम में शामिल हुआ हूँ।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1.अभिलाष कुमार झा उर्फ रजनीश झा पुत्र कृष्ण चन्द्र झा निवसी 63E/11F/14 बेली कालोनी थाना कैण्ट प्रयागराज
2. दयाल सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी मसमौली थाना सल्ट जिला अलमोडा उत्तराखण्ड
3. मंगलदीप उर्फ प्रदीप पुत्र स्व0 त्रिलोक सिंह निवासी बगडियाल थाना पौड़ी जिला पौड़ी गढ़वाल