मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अपने घर में भी पढ़ सकते हैं...उद्धव ठाकरे के घर के सामने में ही क्यों पढ़ना है?: मातोश्री के बाहर 'हनुमान चालीसा' पढ़ने के मुद्दे पर मल्लिकार्जुन खड़गे

बेंगलुरु/मुंबई: महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा के मुद्दे पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,''हनुमान चालीसा लोग अपने घर में भी पढ़ सकते हैं…

अपने घर में भी पढ़ सकते हैं...उद्धव ठाकरे के घर के सामने में ही क्यों पढ़ना है?: मातोश्री के बाहर 'हनुमान चालीसा' पढ़ने के मुद्दे पर मल्लिकार्जुन खड़गे
अपने घर में भी पढ़ सकते हैं...उद्धव ठाकरे के घर के सामने में ही क्यों पढ़ना है?: मातोश्री के बाहर 'हनुमान चालीसा' पढ़ने के मुद्दे पर मल्लिकार्जुन खड़गे | फ़ोटो: TVL News

बेंगलुरु/मुंबई: महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा के मुद्दे पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,''हनुमान चालीसा लोग अपने घर में भी पढ़ सकते हैं, उद्धव ठाकरे के घर के सामने में ही क्यों पढ़ना है| 



मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा के मुद्दे पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,''राजनीतिक मुद्दा बनाकर वहां (महाराष्ट्र) जो सरकार काम कर रही है उन्हें परेशान करने की कोशिश है और इन्हें BJP का भी समर्थन है। 



मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,''''हनुमान चालीसा लोग अपने घर में भी पढ़ सकते हैं, उद्धव ठाकरे के घर के सामने में ही क्यों पढ़ना है?| इसका तो मतलब किसी न किसी तरीके से वहां पर परेशानी पैदा करना और सरकार गिराने की केशिश करना है



बता दें कि, बडनेरा से निर्दलीय विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने शनिवार को   मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था।  इसके मद्देनज़र मातोश्री के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई थी। इसके बाद अमरावती निर्दलीय सांसद नवनीत राणा के आवास के बाहर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। दिनभर चले हंगामे के बाद देर शाम पुलिस ने राणा दंपति को गिरफ्तार कर लिया। 



नवनीत राणा ने कहा कि उन्हें और उनके पति को जबरदस्ती पुलिस स्टेशन लाया गया है। मैं सांसद हूं और मेरे पति विधायक हैं। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी से मदद की गुहार लगाई है। इसके बाद बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया रात करीब 10 बजे राणा दंपति से मिलने पुलिस स्टेशन पहुंचे।



आज यानी रविवार को,अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा को अदालत में पेश किया गया है। खार पुलिस की ओर से ऑन डिमांड अर्ज़ी पर सुनवाई शुरू हुई है। विशेष लोक अभियोजक प्रदीप घरात पुलिस की तरफ से और नवनीत व रवि राणा की तरफ से अधिवक्ता रिज़वान मर्चेंट बहस करेंगे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।