Hanuman Chalisa Row: कोर्ट ने नवनीत राणा और रवि राणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
मुंबई: Hanuman Chalisa Row: बांद्रा के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की हॉलिडे एंड संडे कोर्ट ने अमरावती से सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। अमरावती से सांसद नवन…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
Hanuman Chalisa Row: कोर्ट ने नवनीत राणा और रवि राणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा | फ़ोटो: TVL News
मुंबई: Hanuman Chalisa Row: बांद्रा के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की हॉलिडे एंड संडे कोर्ट ने अमरावती से सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा को अदालत में पेश किया गया है। जहां से नवनीत राणा और विधायक रवि राणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया|
विशेष लोक अभियोजक प्रदीप घरात पुलिस की तरफ से और नवनीत व रवि राणा की तरफ से अधिवक्ता रिज़वान मर्चेंट पेश हुए| विशेष लोक अभियोजक प्रदीप घरात ने बताया,''अमरावती से सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत दी गई है, 6 मई तक वे न्यायिक हिरासत में रहेंगे। 29 अप्रैल को ज़मानत पर सुनवाई होगी|
बता दें कि, बडनेरा से निर्दलीय विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने शनिवार को मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। इसके मद्देनज़र मातोश्री के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई थी। इसके बाद अमरावती निर्दलीय सांसद नवनीत राणा के आवास के बाहर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। दिनभर चले हंगामे के बाद शनिवार देर शाम पुलिस ने राणा दंपति को गिरफ्तार कर लिया था।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 24 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।