नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| 3 सितम्बर की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 38 लाख 53 हजार के पार पहुँच गया है|पिछले 24 घंटे में COVID-19 के सबसे ज्यादा 83,883 नए केस सामने आए|
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 83,883 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 38,53,407 तक पहुंच गई है| पिछले 24 घंटों में COVID19 से 1,043 और मौतों के साथ देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 67,376 हो गई है|
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 83,883 नए मामले समाने आए और 1,043 मौतें हुईं। देश में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 38,53,407 है जिसमें 8,15,538 सक्रिय मामले, 29,70,493 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 67,376 मौतें शामिल हैं|