कानपुर: बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी को किशोर न्याय बोर्ड ने नाबालिग घोषित किया
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हुए बिकरू कांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे के साथ घटना को अंजाम देने वाले अमर दुबे की पत्नी खुशी को किशोर न्याय बोर्ड ने नाबालिग घोषित किया है।कानपुर के…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
कानपुर: बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी को किशोर न्याय बोर्ड ने नाबालिग घोषित किया | फ़ोटो: TVL News
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हुए बिकरू कांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे के साथ घटना को अंजाम देने वाले अमर दुबे की पत्नी खुशी को किशोर न्याय बोर्ड ने नाबालिग घोषित किया है।
कानपुर के कील शिवाकांत ने कहा,बिकरू कांड में गिरफ्तार एक खुशी नाम की लड़की को किशोर न्याय बोर्ड कानपुर देहात ने नाबालिक घोषित कर दिया है। उसकी मनोवैज्ञानिक जांच होगी और DPO रिपोर्ट आने के बाद जमानत की प्रक्रिया शुरू होगी। पुलिस को उसकी भूमिका की दोबारा जांच करनी चाहिए
बिकरू कांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे के साथ घटना को अंजाम देने वाले अमर के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने खुशी को गिरफ्तार किया था। 2 जुलाई को बिकरू में आठ पुलिसवालों की हत्या हुई थी और चार दिन पहले ही 29 जून को अमर की शादी हुई थी। जेल जाने के बाद खुशी के पिता की ओर से उसे नाबालिग बताए जाने पर एडीजे एंटी डकैती कोर्ट ने मामले को किशोर न्याय बोर्ड में भेजा था।
खुशी के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि बोर्ड के सामने खुशी के शैक्षिक प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए। उसकी जन्मतिथि 21 अगस्त 2003 पाई गई है। इस आधार पर वारदात वाले दिन खुशी की उम्र 16 वर्ष 10 माह 12 दिन निकली। किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट कमलकांत गुप्ता व सदस्य नरेन्द्र मिश्र ने उसे किशोरी घोषित कर दिया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।