मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज मुलाकात करेंगे सचिन पायलट

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। इससे पहले, 21 अप्रैल, 2022 को सचिन पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की…

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज मुलाकात करेंगे सचिन पायलट
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज मुलाकात करेंगे सचिन पायलट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। इससे पहले, 21 अप्रैल, 2022 को सचिन पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी| 



21 अप्रैल, 2022 को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सचिन पायलट ने कहा था,''राजस्थान में दो साल पहले AICC की बनाई कमेटी ने कई कदम उठाए हैं, उसी दिशा में आगे काम करना है ताकि राज्य में 2023 में होने वाले चुनाव में हम फिर सरकार बना सकें। इसी संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष से बात हुई| 



सचिन पायलट ने कहा था,''राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां हर 5 साल में सरकार बदलती है और मुझे लगता है कि अगर हम सही चीजें करते हैं जैसे हमने करना शुरू कर दिया है, तो हमें उस दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है ताकि कांग्रेस अगले राजस्थान चुनाव जीत सके। आम चुनाव होने के तुरंत बाद यह महत्वपूर्ण है| 



सचिन पायलट ने कहा था, ‘कांग्रेस अध्यक्ष बहुत उत्सुक हैं कि हम सभी राजस्थान में फिर से सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें| मैं उसे नियमित रूप से अपनी प्रतिक्रिया देता रहा हूं| आज हमने संगठनात्मक चुनावों के बारे में भी बात की कि पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए|




राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बड़ा बयान दिया था। आलाकमान से सचिन पायलट की मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था,''मेरा इस्तीफा परमानेंट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास पड़ा है|



जयपुर में एक कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था,'''मैं मुख्यमंत्री जब से बना हूं तब से मेरा इस्तीफा सोनिया गांधी जी के पास है। मुख्यमंत्री बदलने की बात आनी नहीं चाहिए। जब मुख्यमंत्री बदलना होगा तब कानों कान किसी को खबर नहीं होगी| 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।