मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हम केंद्र से भी इस पर बातचीत करेंगे: लाउडस्पीकर के मुद्दे पर आदित्य ठाकरे

मुंबई: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर पर राजनीति तकरार बढ़ती जा रही है| लाउडस्पीकर के मुद्दे पर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा,'' हम केंद्र सरकार से भी लाउडस्पीकर के मुद्दे पर ब…

हम केंद्र से भी इस पर बातचीत करेंगे: लाउडस्पीकर के मुद्दे पर आदित्य ठाकरे
हम केंद्र से भी इस पर बातचीत करेंगे: लाउडस्पीकर के मुद्दे पर आदित्य ठाकरे | फ़ोटो: TVL News

 मुंबई: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर पर राजनीति तकरार बढ़ती जा रही है| लाउडस्पीकर के मुद्दे पर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा,'' हम केंद्र सरकार से भी लाउडस्पीकर के मुद्दे पर बातचीत करेंगे |  मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा,'' हम केंद्र सरकार से भी इस पर बातचीत करेंगे और क्योंकि ये सुप्रीम कोर्ट का मामला है इसलिए कोर्ट के ऑर्डर का पालन करते हुए किसी को भी तकलीफ नहीं होनी चाहिए| 



आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह सिर्फ मंदिर मस्जिद का मुद्दा नहीं है| बल्कि सारे लाउडस्पीकर का विषय है| 2015 से 2017 के बीच राज्य सरकार के प्रयासों से सभी इंडस्ट्री और दूसरे सेक्टर के लिए अदालत ने डेसिबल तय किए हैं| उन्होंने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल केंद्र सरकार से मिलकर इस मुद्दे के समाधान पर चर्चा करेगा|



मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम किसी एक पक्ष के लिए नियम नहीं बना सकते हैं| हम केंद्र सरकार से चर्चा करेंगे इस मुद्दे पर और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा|राज ठाकरे पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ पार्टी अपने आप को जीवित करने के लिए इसे एक मुद्दा बना रही है|



गृहमंत्री दिलीप वलसे ने कहा कि हमने पहले तय किया था कि कुछ गाइडलाइन बनाएंगे, लेकिन अब तय हुआ है कि जो पहले से गाइडलाइन हैं, उसे देखा जाएगा कि क्या वो काफी हैं या उसमें बदलाव करने की ज़रूरत है| वहीं नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी| सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय दिया उसमें रात 10 से सुबह 6 बजे तक स्पीकर के इस्तेमाल पर निर्णय दिया है और स्पीकर के शोर के डेसिबल पर निर्णय दिया|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।