नई दिल्ली/कोलकाता: उद्धव ठाकरे गुट के नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत ने आज बुधवार को कहा कि,“ ममता जी (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) की बात सही है जहां-जहां भाजपा की सरकार नहीं है वहां दंगे हो रहे हैं, चाहे महाराष्ट्र हो, बिहार हो या पश्चिम बंगाल हो|
पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा,''ये (BJP) लोग रामनवमी की शोभायात्रा में राम का नाम बदनाम करने के लिए हावड़ा में बुलडोजर लेकर गए, ट्रैक्टर और बंदूक लेकर गए, इनके पास पुलिस की इजाज़त नहीं थी।
ज़बरदस्ती इन्होंने फल-सब्जी की दुकाने जला दी, लोगों के घर जला दिए। हावड़ा में शांति हुई तो दूसरे दिन ये(BJP) लोग रिशड़ा चले गए। ये लोग धर्म के नाम पर धर्म को बदनाम कर रहे हैं|
यह भी पढ़ें: मुझे हर वक़्त अलर्ट रहना होता कि भाजपा कब-कहां जाकर दंगा कर दे: ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा,'' मुझे हर वक़्त अलर्ट रहना होता कि भाजपा कब कहां जाकर दंगा कर दे। ये लोग समझते नहीं हैं बंगाल के लोग दंगा पसंद नहीं करते। दंगा करना बंगाल की संस्कृति नहीं है। हम दंगा नहीं करते हैं, आम लोग दंगा नहीं करती है, भाजपा से नहीं हो पाता तो दंगा भड़काने के लिए वे किराए के लोगों को लेकर आते हैं। रामनवमी में जिस युवक की तस्वीर हथियार लेकर देखी गई थी, ऐसा ही सीपीएम करती थी।