बेंगलुरु: कन्नड़ अभिनेता किच्छा सुदीपा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे| कन्नड़ अभिनेता किच्छा सुदीप ने आज बुधवार को कहा कि,“ मैं केवल भाजपा के लिए प्रचार करूंगा, चुनाव नहीं लड़ूंगा|
बेंगलुरु में कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में किच्चा सुदीप ने कहा कि,“मैं बोम्मई सर को अपना समर्थन देता हूं|
धमकी भरे खत पर किच्छा सुदीप ने कहा कि,“हां, मुझे धमकी भरा पत्र मिला है और मैं जानता हूं कि यह मुझे किसने भेजा है। मुझे पता है कि यह फिल्म उद्योग में किसी से है। मैं उन्हें करारा जवाब दूंगा। मैं उन लोगों के पक्ष में काम करूंगा जो मेरे कठिन समय में मेरे साथ खड़े हैं|
किच्छा सुदीप को मिले धमकी भरे खत पर DCP बेंगलुरु दक्षिण बी कृष्णकांत ने कहा कि,“अभिनेता किच्चा सुदीप को धमकी भरा पत्र मिलने की शिकायत मिली। हमने FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरु की गई। धमकी भरे पत्र में उनके घर के बाकी के सदस्य के भी नाम हैं|
कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को ??तदान होगा। 13 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। इस चुनाव में कुल पांच करोड़ 21 लाख 73 हजार 579 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 2.59 करोड़ महिला, जबकि 2.62 करोड़ पुरुष मतदाता हैं।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक विधानसभा चुनाव: 10 मई को मतदान, 13 मई को मतगणना
चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में कुल 9.17 लाख मतदाता ऐसे होंगे, जो पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है।