शरद पवार ने विदेश मंत्री जयशंकर से की बात, यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने पर की चर्चा
नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बीच खूनी जंग जारी है| वहीं भारत सरकार का यूक्रेन से भारतीय छात्रों को भारत लाने का अभियान जारी है| एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने विदेश मंत्री जयशंकर से फोन पर बात की और यूक…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
शरद पवार ने विदेश मंत्री जयशंकर से की बात, यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने पर की चर्चा | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बीच खूनी जंग जारी है| वहीं भारत सरकार का यूक्रेन से भारतीय छात्रों को भारत लाने का अभियान जारी है| एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने विदेश मंत्री जयशंकर से फोन पर बात की और यूक्रेन के खार्किव में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने पर चर्चा की। बेलगोरोड (रूस) मार्ग के माध्यम से निकासी पर और रोमानिया-पोलैंड सीमा पर फंसे छात्रों की सहायता के मामले पर भी चर्चा की।
इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की जल्द और सुरक्षित वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था| गहलोत ने पत्र में प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि केंद्र सरकार को तत्काल यूक्रेन की सरकार से संपर्क करना चाहिए ताकि भारतीय छात्रों को पोलैंड और रोमानिया के रास्ते स्वदेश आने का सुरक्षित रास्ता मिल सके|
बता दें, यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग का आज (सोमवार) पांचवा दिन है| रूस ने यूक्रेन में भीषण तबाही मचा रखी है| यहां लगातार बमबारी हो रही है... लेकिन दोनों देशों में कोई एक भी झुकने को तैयार नहीं है| यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ रूस की सेना का 5 किमी लंबा काफिला तेजी से बढ़ रहा है| कीव पर रूस की सेना की कब्जे की तैयारी है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।