मुख्य सामग्री पर जाएँ
18 सितंबर 2026

यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री ने की हाई लेवल मीटिंग, सिंधिया और रिजिजू समेत चार मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देशों की करेंगे यात्रा

नई दिल्‍ली : यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष (Russia-Ukraine Crisis) और वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने की कवायद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की…

यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री ने की हाई लेवल मीटिंग, सिंधिया और रिजिजू समेत चार मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देशों की करेंगे यात्रा
यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री ने की हाई लेवल मीटिंग, सिंधिया और रिजिजू समेत चार मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देशों की करेंगे यात्रा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली : यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष (Russia-Ukraine Crisis) और वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने की कवायद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। सरकारी सूत्रों ने बताया,'' केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह निकासी मिशन के समन्वय और छात्रों की मदद करने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों की यात्रा करेंगे|



मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और मोल्दोवा जाएंगे, किरेन रिजिजू स्लोवाकिया जाएंगे, हरदीप सिंह पुरी हंगरी जाएंगे और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह पोलैंड में यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का प्रबंधन करेंगे।



PM के निर्देश पर कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों से बात की और उन्हें यूक्रेन से छात्रों को वापस लाने के भारत सरकार के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। जिला कलेक्टरों से अनुरोध किया कि छात्रों के परिवार के सदस्यों से संपर्क करें औरउन्हें की जा रही व्यवस्थाओं से अवगत कराएं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city 


पीएम मोदी ने रविवार को भी एक हाई लेवल मीटिंग की थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा विदेश मंत्री एस. जयशंकर, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि यूक्रेन-रूस संघर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उच्च स्तरीय बैठक 2 घंटे से अधिक चली। प्रधानमंत्री ने भारतीय छात्रों की सुरक्षा और निकासी को प्राथमिकता दी। निकासी में तेजी लाने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों के साथ और ज़्यादा सहयोग बढ़ाया जाएगा|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-5th-day-live-russia-ukraine-talks-in-belarus-to-end-the-war 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।