मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल पाई गई COVID-19 पॉजिटिव

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में तेजी से संक्रमण की लहर के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल भी कोरोना संक्र…

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल पाई गई COVID-19 पॉजिटिव
पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल पाई गई COVID-19 पॉजिटिव | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में तेजी से संक्रमण की लहर के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।



पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो कोरोना पॉजिटिव आई हैं और उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है|सांसद ने खुद को गांव बादल स्थित अपने ससुराल में एकांतवास कर लिया।



हरसिमरत ने अपील की कि उनके संपर्क में आने वाले अकाली वर्कर एवं अन्य लोग अपना टेस्ट करवाएं। बादल परिवार के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि सांसद बादल ने एक दिन पहले ही अपना आरटी पीसीआर टेस्ट करवाया था। गुरुवार देर शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गुरुवार को ही पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल अपने सांसद क्षेत्र में लोगों से भी मिली थी। जिनके बारे में उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी थी।



बता दें कि,''देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| 16 अप्रैल की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1 करोड़ 42 लाख 92 हज़ार के करीब पहुँच गया है|  देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के कारण 1,185 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1,74,308 हो गई है|




स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार ,''भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के  2,17,353 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,42,91,917 हुई। 1,185 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,74,308 हो गई है।  देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,69,743  है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,25,47,866 है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।