नई दिल्ली: दिल्ली दंगों के मामलों में दिल्ली पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी, स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव, अर्थशास्त्री जयती घोष, डीयू के प्रोफेसर और कार्यकर्ता अपूर्वानंद और फिल्म निर्माता राहुल रॉय के खिलाफ सह-षड्यंत्रकारी के रूप में चार्जशीट में नाम सामने आए हैं।
दिल्ली दंगों के मामलों में दिल्ली पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट में नाम आने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला और सवाल उठाये है| केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के नीचे दिल्ली पुलिस काम करती है और उसकी ये अवैध और ग़ैर-क़ानूनी हरकतें भाजपा के शीर्ष राजनीतिक नेत्रत्व के चरित्र को दर्शाती हैं।
सीताराम येचुरी ने पूछा,''56 लोग दिल्ली की हिंसा में मारे गए। ज़हरीले भाषणों का video है, उन पर कार्यवाई क्यों नहीं हो रही है?क्योंकि सरकार ने आदेश दिया है कि विपक्ष को लपेटा जाए, किसी भी तरह से।
सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर कहा है कि,''दिल्ली पुलिस भाजपा की केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के नीचे काम करती है। उसकी ये अवैध और ग़ैर-क़ानूनी हरकतें भाजपा के शीर्ष राजनीतिक नेत्रत्व के चरित्र को दर्शाती हैं। वो विपक्ष के सवालों और शांतिपूर्ण प्रदर्शन से डरते हैं, और सत्ता का दुरुपयोग कर हमें रोकना चाहते हैं।
सीताराम येचुरी ने आगे कहा कि,'' यह मोदी सरकार न सिर्फ़ संसद में सवालों से डरती है, यह प्रेस कॉन्फ़्रेन्स करने से घबराती है और RTI का जवाब देने से - वो मोदी का निजी Fund हो या अपनी degree दिखाने की बात। इस सरकार की सभी असंवैधानिक नीतियों और असंवैधानिक क़दमों का विरोध जारी रहेगा।
सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि,''56 लोग दिल्ली की हिंसा में मारे गए। ज़हरीले भाषणों का video है, उन पर कार्यवाई क्यों नहीं हो रही है? क्योंकि सरकार ने आदेश दिया है कि विपक्ष को लपेटा जाए, किसी भी तरह से। यही है मोदी और BJP का असली चेहरा, चरित्र, चाल और चिंतन। विरोध तो होगा इसका।
बता दे कि,''दिल्ली पुलिस ने शनिवार (12 सितंबर, 2020) को सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी, स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव, अर्थशास्त्री जयति घोष समेत 5 लोगों को फरवरी में दिल्ली में हुए दंगों के मामले में अपने पूरक आरोप पत्र में सह-साजिशकर्ता के रूप में नामित किया।
दिल्ली पुलिस ने सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी, स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव, अर्थशास्त्री जयती घोष, डीयू के प्रोफेसर और कार्यकर्ता अपूर्वानंद, और फिल्म निर्माता राहुल रॉय के खिलाफ दिल्ली में हुए दंगों के मामले में अपने पूरक आरोप पत्र में सह-साजिशकर्ता के रूप में नामित किया। उन पर आरोप लगाया गया है कि वे सीएए / एनआरसी को मुस्लिम विरोधी बताकर समुदाय में असंतोष फैलाने वाले और भारत सरकार की छवि को खराब करने के लिए प्रदर्शन आयोजित करते थे।