मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

इस दिन दिया गया था 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' का नारा, आज बिहार से आ रहा है 'बीजेपी भगाओ' का नारा: अखिलेश यादव

पटना: बिहार में जद (यू)-राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन की सरकार का बुधवार ,10 अगस्त 2022 को दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।बिहार में बीजेपी-जदयू के बीच लंबे समय से चल रही सियासी खींचतान पर विराम ल…

इस दिन दिया गया था 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' का नारा, आज बिहार से आ रहा है 'बीजेपी भगाओ' का नारा: अखिलेश यादव
इस दिन दिया गया था 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' का नारा, आज बिहार से आ रहा है 'बीजेपी भगाओ' का नारा: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार में जद (यू)-राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन की सरकार का बुधवार ,10 अगस्त 2022 को दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।बिहार में बीजेपी-जदयू के बीच लंबे समय से चल रही सियासी खींचतान पर विराम लगाते हुए नीतीश कुमार ने मंगलवार 09 अगस्त, 2022 को NDA (BJP) छोड़ कर राजद के साथ गठबंधन किया| मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह ,बुधवार दोपहर 2 बजे राजभवन में होगा|  बुधवार को नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ये भी अपने आप में रिकॉर्ड है। अब तक किसी ने 8 बार सीएम पद की शपथ नहीं ली।



पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा है कि,''यह एक अच्छी शुरुआत है| इस दिन 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' का नारा दिया गया था और आज बिहार से 'बीजेपी भगाओ' का नारा आ रहा है|



सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,,''ये एक अच्छी शुरूआत है, जहां दल इकट्ठे हो रहे हैं। दल मिलकर भाजपा का सफाया कर रहे हैं। मैं देश की जनता से अपील करता हूं कि आज के दिन भारत छोड़ो आंदोलन को हम याद कर रहे हैं। आज के दिन जनता तय करे कि भाजपा का सफाया होगा|  इस  दिन 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' का नारा दिया गया था और आज बिहार से 'बीजेपी भगाओ' का नारा आ रहा है| यादव ने कहा कि,,मुझे लगता है कि जल्द ही राजनीतिक दल और विभिन्न राज्यों के लोग भाजपा के खिलाफ खड़े होंगे|



पूर्व पीएम व JD(S) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि,मैं बिहार के घटनाक्रम देख रहा हूं। इसने मुझे उन दिनों के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया जब जनता दल परिवार एक छत के नीचे था, इसने तीन PM दिए।मैं अपने उन्नत वर्षों में हूं,लेकिन अगर युवा पीढ़ी फैसला करती है तो इसकी पेशकश कर सकती है|



राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,,'ये तो एक दिन होना ही था। इनका (BJP) नापा हुआ गठबंधन था जो टूटना ही था। आज जो ये तानाशाही प्रवृति गोवा, मणिपुर, कर्नाटक और अभी महाराष्ट्र में हुआ है... ये लोकतंत्र की हत्या है, इसे लेकर देश इन्हें (भाजपा) माफ नहीं करेगा|



इधर बीजेपी ने नीतीश कुमार के फैसले को विश्वासघात बताया है| बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि BJP ने 74 सीट जीतेने के बाद भी वादे के मुताबिक नीतीश कुमार जी को NDA गठबंधन का मुख्यमंत्री बनाया था| यह बिहार की जनता और BJP के साथ धोखा है, जनता के फैसले का उल्लंघन है| 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।