मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गरीबों का निवाला छीनकर तिरंगे की कीमत वसूलना ‘शर्मनाक’: वरुण गांधी

नई दिल्ली: केंद्र के 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने कहा,''राशनकार्ड धारकों को या तिरंगा खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है या उसके बदले उनके हिस्से का राश…

गरीबों का निवाला छीनकर तिरंगे की कीमत वसूलना ‘शर्मनाक’: वरुण गांधी
गरीबों का निवाला छीनकर तिरंगे की कीमत वसूलना ‘शर्मनाक’: वरुण गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्र के 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने कहा,''राशनकार्ड धारकों को या तिरंगा खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है या उसके बदले उनके हिस्से का राशन काटा जा रहा है। तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है। 



दरअसल, सोशल माडिया पर एक VDEO वायरल हो रहा है, जिसमे लिखा है कि डिपो धारकों द्वारा राशन डिपो पर बिना झंडे खरीदे राशन नहीं मिलेगा|  डिपो से जुड़े सभी राशन कार्ड धारक 20 रुपये लेकर डिपो पर झंडा लेने पहुंचे.... झंडा न लेने वालों को अगस्त महीने का गेहूं नहीं दिया जाएगा|



भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने इस वीडियो को ट्वीट कर कहा, ‘‘आजादी की 75वीं वर्षगाँठ का उत्सव गरीबों पर ही बोझ बन जाए तो दुर्भाग्यपूर्ण होगा। हर भारतीय के हृदय में बसने वाले तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है। 



वरुण गांधी ने लिखा, , ‘आजादी की 75वीं वर्षगाँठ का उत्सव गरीबों पर ही बोझ बन जाए तो दुर्भाग्यपूर्ण होगा। राशनकार्ड धारकों को या तिरंगा खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है या उसके बदले उनके हिस्से का राशन काटा जा रहा है। हर भारतीय के हृदय में बसने वाले तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है।



इस वीडियो में कुछ राशनकार्ड धारकों को यह शिकायत करते हुए देखा जा रहा है कि उन्हें 20 रुपये में तिरंगा खरीदने को मजबूर किया जा रहा है।वीडियो में लोग कह रहे हैं कि हमारे पास राशन खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं और हम तिरंगा खरीदने के लिए पैसे कहां से लाएं|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।