मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

नकवी और आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद स्मृति ईरानी को मिला अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय और ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय का जिम्मा

नई दिल्ली: भारत के राष्ट्रपति, जैसा कि प्रधानमंत्री ने सलाह दी थी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद से मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह के इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया है। स्मृति ईरानी को…

नकवी और आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद स्मृति ईरानी को मिला अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय और ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय का जिम्मा
नकवी और आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद स्मृति ईरानी को मिला अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय और ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय का जिम्मा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारत के राष्ट्रपति, जैसा कि प्रधानमंत्री ने सलाह दी थी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद से मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह के इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया है। स्मृति ईरानी को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाएगा|ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, इस्पात मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाएगा।



केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने ट्वीट किया,''भारत सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपने के लिए माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी का हार्दिक धन्यवाद। दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने व अल्पसंख्यक वर्गों के कल्याण के माध्यम से देशसेवा का संकल्प निरंतर जारी रखूँगी।



गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने से एक दिन पहले पीएम मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया| आरसीपी सिंह को उनकी पार्टी जदयू की तरफ से राज्यसभा नहीं भेजा गया था| 



चूंकि, दोनों मंत्री सदन के सदस्य (राज्य सभा या लोक सभा का सदस्य) नहीं रहेंगे, इसलिए उन्हें कानून के अनुसार अपने पद से इस्तीफा देना होगा। खबरों के मुताबिक, नकवी को भाजपा उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित कर सकती है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।