मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

महामारी के बाद से बच्चों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, स्कूल सबसे पहले बंद हुए और सबसे आखिर में खुले भी: मिड डे मील को लेकर सोनिया गांधी ने संसद में उठाई ये मांग

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज (बुधवार) लोकसभा में कोरोना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा साथ ही उन्होंने फिर से मिड डे मील शुरू करने की अपील की| बुधवार को लोकसभा में बोलते हुए सोनिया गा…

महामारी के बाद से बच्चों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, स्कूल सबसे पहले बंद हुए और सबसे आखिर में खुले भी: मिड डे मील को लेकर सोनिया गांधी ने संसद में उठाई ये मांग
महामारी के बाद से बच्चों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, स्कूल सबसे पहले बंद हुए और सबसे आखिर में खुले भी: मिड डे मील को लेकर सोनिया गांधी ने संसद में उठाई ये मांग | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज (बुधवार) लोकसभा में कोरोना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा साथ ही उन्होंने फिर से मिड डे मील शुरू करने की अपील की| बुधवार को लोकसभा में बोलते हुए सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि मिड-डे मील के तहत फिर से पका हुआ भोजन बच्चों को मिलना चाहिए| कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,'' महामारी के बाद से हमारे देश के भविष्य यानी बच्चों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। स्कूल सबसे पहले बंद हुए और सबसे आखिर में खुले। इसी के साथ मिड डे मील की व्यवस्था बंद हो गई थी। मेरा सरकार से आग्रह है कि मिड डे मील को तुरंत शुरू करे| 



सोनिया गांधी ने कहा कि , जो हमारे देश के सामूहिक भविष्य को प्रभावित करता है। महामारी शुरु होने के बाद से हमारे बच्चों को, जो हमारा भविष्य हैं, उन्हें सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। देश की सभी संस्थाओं में से स्कूल ही सबसे पहले बंद हए थे और सबसे आखिर में खुले हैं। जब स्कूल बंद हए थे तो मिड-डे-मील की व्यवस्था भी रुक गई थी। ये तो राष्ट्रीय फूड सिक्योरिटी एक्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश थे जिनके कारण लोगों को सूखा राशन दिया गया, लेकिन बच्चों के लिए सूखा राशन, पके हुए पौष्टिक भोजन का कोई विकल्प नहीं है।



कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि,''ये सच है कि हमारे बच्चों के परिवारों की आजीविका को बहुत बुरे संकट का सामना करना पड़ा है। ऐसा संकट जिसका सामना बीते वर्षों में कभी नहीं हुआ था। लेकिन अब जैसे-जैसे बच्चे स्कूलों में वापस आ रहे हैं, उन्हें और भी बेहतर पोषण की आवश्यकता है। यही नहीं, मिड-डे-मील से उन बच्चों को वापस स्कूल लाने में भी मदद मिलेगी, जो इस महामारी के दौरान स्कूल छोड़ चुके हैं।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि,'' नेशनल फैमिली हैल्थ सर्वे 2019-21 के अनुसार हाल के वर्षों में 5 वर्ष से कम आयु के वो बच्चे, जो बेहद कमजोर हैं, उनका प्रतिशत 2015-16 की तुलना में बढ़ा है। ये चिंताजनक है और इसे रोकने के लिए सरकार को हर संभव प्रयास करना चाहिए।


https://www.thevirallines.net/india-news-facebook-and-twitter-working-at-the-behest-of-the-government-says-sonia-gandhi-in-the-lok-sabha


सोनिया गांधी ने कहा कि,''मैं आपके (लोकसभा अध्यक्ष के)  माध्यम से केन्द्र सरकार से आग्रह करती हूं कि आईसीडीएस (ICDS) कार्यक्रम के तहत गरम और पका हुआ भोजन फिर से शुरु किया जाए और मिड-डे-मील को भी तुरंत शुरु किया जाना चाहिए। पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने के वाजिब प्रावधान किए जाने चाहिए और साथ ही आंगनबाडियों के माध्यम से गरम, पका हुआ भोजन तीन साल से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी उपलब्ध होना चाहिए और इसके लिए कम्यूनिटी किचन शुरु करने का प्रावधान करना चाहिए। तो अध्यक्ष जी, मैं उम्मीद करती हूं कि इसे जल्दी से जल्दी लागू किया जाएगा।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।