बाराबंकी: बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र के तेज नारायण दीक्षित हत्याकांड का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तेज नारायण की हत्या पैसों के लेनदेन के विवाद में की गई थी| तेज नारायण दीक्षित का शव 18 मार्च को कौरहापुरवा के पास घेरवा बाग में स्थित कुंआ में मिला था। इस मामले की प्राथमिकी तेज नारायण के भाई चन्द्रभान दीक्षित पुत्र संतोष कुमार दीक्षित निवासी बीबीपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ने थाना जैदपुर में दर्ज कराई थी।
18 मार्च को वादी चन्द्रभान दीक्षित पुत्र संतोष कुमार दीक्षित निवासी बीबीपुर थाना जैदपुर ने थाना जैदपुर पर तहरीर दी कि उसके भाई तेज नरायन दीक्षित का शव कौरहापुरवा के पास घेरवा बाग में स्थित कुंआ में मिला है, जिसकी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई है। इस सूचना के आधार पर थाना जैदपुर पर मामला पंजीकृत किया गया। घटना से सम्बन्धित साक्ष्यों को एकत्रित कर हत्या में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। घटना स्थल का फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड टीम द्वारा निरीक्षण कर मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा डिजिटल व मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर अथक प्रयास करते हुए विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर आज बुधवार को हत्या की घटना में संलिप्त आरोपी शिवा रावत उर्फ टीटीपाल पुत्र स्व0 भगौती प्रसाद रावत और रिंकू उर्फ त्रिभुवन रावत पुत्र गंगाराम को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि 16 मार्च की शाम को मृतक व अभियुक्तगण ने साथ बैठकर शराब का सेवन किया एवं उसके बाद पैसों को लेकर विवाद हुआ और अभियुक्तगणों ने मृतक तेज नरायन दीक्षित के सिर पर ईट से वार कर उसे कुएं में फेक दिया था।
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया,''16 मार्च की शाम को तेज नारायण, शिवा रावत और रिंकू ने साथ बैठकर शराब पी| उसके बाद पैसों को लेकर विवाद हुआ| शिवा रावत तथा भगवती प्रसाद ने तेज नरायन दीक्षित के सिर को ईंट से कूंचकर उसे कुएं में फ़ेंक दिया था।इस मामले में पुलिस ने कोठी थाना क्षेत्र के कौरहापुरवा मजरे रसूलाबाद बिहारीलाल निवासी शिवा रावत उर्फ टीटीपाल पुत्र स्व भगौती प्रसाद रावत तथा इसी थाना क्षेत्र के सराय मोहद्दीनपुर निवासी रिंकू उर्फ त्रिभुवन रावत पुत्र गंगाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. शिवा रावत उर्फ टीटीपाल पुत्र स्व0 भगौती प्रसाद रावत निवासी कौरहापुरवा मजरे रसूलाबाद बिहारीलाल थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
2. रिंकू उर्फ त्रिभुवन रावत पुत्र गंगाराम निवासी सराय मोहद्दीनपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी।