नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस कार्यसमिति (Congress Working Committee Meeting) की रविवार शाम को बैठक हुई| बैठक के बाद फैसला किया गया है कि सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनी रहेंगी| इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुई थीं|
इनके अलावा बैठक में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेष बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, हरीश रावत, राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी, गुलाम नबी आज़ाद, अधीर रंजन चौधरी, देवेंद्र यादव, आनंद शर्मा, दिग्विजय सिंह और अजय माकन समेत कई अन्य नेता भी शामिल हैं|
कांग्रेस ने कहा,''कांग्रेस पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव सहित आगामी चुनावों में चुनावी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। CWC ने सर्वसम्मति से सोनिया गांधी के नेतृत्व में अपने विश्वास की पुष्टि की और उनसे कांग्रेस का नेतृत्व करने का अनुरोध किया|
सूत्रों ने कहा,''''कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने भाषण में कहा कि अगर पार्टी को लगता है तो हम तीनों (सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा) इस्तीफ़ा देने के लिए तैयार हैं, लेकिन CWC ने सर्वसम्मति से इसे खारिज कर दिया|
पार्टी की कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस का नेतृत्व करेंगी और भविष्य में भी वही निर्णय लेंगी। हम सभी को उनके नेतृत्व पर भरोसा है|