मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

देश में इस बार कोविड संक्रमण की बढ़ोतरी पहले से भी तेज, 'राज्यों में प्रशासन ही सुस्त नजर आ रहा है': CMs संग बैठक में बोले PM मोदी

नई दिल्ली:देश में COVID19 स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है|प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा,'' महाराष्ट…

देश में इस बार कोविड संक्रमण की बढ़ोतरी पहले से भी तेज, 'राज्यों में प्रशासन ही सुस्त नजर आ रहा है': CMs संग बैठक में बोले PM मोदी
देश में इस बार कोविड संक्रमण की बढ़ोतरी पहले से भी तेज, 'राज्यों में प्रशासन ही सुस्त नजर आ रहा है': CMs संग बैठक में बोले PM मोदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:देश में COVID19 स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है|प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा,'' महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्यप्रदेश और गुजरात समेत कई राज्य फ़र्स्ट वेव की पीक को भी क्रॉस कर चुके हैं। कुछ और राज्य भी इस ओर बढ़ रहे हैं। हम सबके लिए ये चिंता का विषय है|



COVID19 स्थिति को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा,''देश में इस बार कोविड संक्रमण की बढ़ोतरी पहले से भी तेज है। हम सब के लिए यह चिंता का विषय है। इस बार लोग पहले की अपेक्षा बहुत लापरवाह हो गए हैं| अधिकतर राज्यों में प्रशासन ही सुस्त नजर आ रहा है। ऐसे में कोविड के मामलों में अचानक बढ़ोतरी ने मुश्किलें ज्यादा पैदा की हैं|




इन तमाम चुनौतियों के बावजूद, हमारे पास पहले की अपेक्षा बेहतर अनुभव है, संसाधन हैं, और वैक्सीन भी है। जनभागीदारी के साथ-साथ हमारे परिश्रमी डॉक्टर्स और हेल्थ-केयर स्टाफ ने स्थिति को संभालने में बहुत मदद की है और आज भी कर रहे|‘आज हम जितनी ज्यादा वैक्सीन की करते हैं, इससे ज्यादा हमें टेस्टिंग पर बल देने की जरूरत है। टेस्टिंग और ट्रेकिंग की बहुत बड़ी भूमिका है। टेस्टिंग को हमें हल्के में नहीं लेना होगा।



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा,''हमारे पास पहले के मुताबिक कोरोना से निपटने के लिए अच्छे संसाधन है। अब हमारे पास वैक्सीन भी है। अब हमारा बल माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने पर होना चाहिए। नाइट कर्फ्यू की जगह कोरोना कर्फ्यू का शब्द इस्तेमाल करे, इससे सजगता बनी रहती है| 11 अप्रैल ज्योतिबा फुले जी की जन्मजयंति है और 14 अप्रैल बाबा साहेब की जन्म जयंति है, उस बीच हम सभी ‘टीका उत्सव’ मनाएं|




हमारा प्रयास यही होना चाहिए कि इस टीका उत्सव में हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट करें|मैं देश के युवाओं से भी आग्रह करूंगा कि आप अपने आसपास जो भी व्यक्ति 45 साल के ऊपर के हैं, उन्हें वैक्सीन लगवाने में हर संभव मदद करें




बैठक के बाद छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने कहा,''छत्तीसगढ़ में बेहतर ढंग से कोरोना की जांच और वैक्सीन देने का काम हो रहा है। जहां ज़रूरत है वहां हमने कंटेनमेंट जोन भी बनाया है। आज हमने बैठक में प्रधानमंत्री से 1,000 ICU बैड की मांग की है। कोविड से जुड़ी चीजों पर GST कम करने की भी मांग की है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।