मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अक्टूबर 2026

रायपुर में बनाए जा रहे हैं 12 नए कोविड-19 केयर सेंटर, ऑक्सीजन सुविधायुक्त 760 बेड सहित 2730 बेड की व्यवस्था होगी

रायपुर: कलेक्टर रायपुर डाॅ. एस. भारतीदासन ने बताया कि रायपु?? जिले में कोरोना के प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण की दृष्टि से जहां मेडिकल काॅलेज, एम्स, आयुर्वेदिक काॅलेज, लालपुर और माना में कोविड केयर से…

रायपुर में बनाए जा रहे हैं 12 नए कोविड-19 केयर सेंटर, ऑक्सीजन सुविधायुक्त 760 बेड सहित 2730 बेड की व्यवस्था होगी
रायपुर में बनाए जा रहे हैं 12 नए कोविड-19 केयर सेंटर, ऑक्सीजन सुविधायुक्त 760 बेड सहित 2730 बेड की व्यवस्था होगी | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: कलेक्टर रायपुर डाॅ. एस. भारतीदासन ने बताया कि रायपु?? जिले में कोरोना के प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण की दृष्टि से जहां मेडिकल काॅलेज, एम्स, आयुर्वेदिक काॅलेज, लालपुर और माना में कोविड केयर सेंटर संचालित है वहीं 12 नए कोविड केयर सेंटर बनाने का कार्य तेजी से संचालित है। इससे जिले में 760 ऑक्सीजन सुविधायुक्त बेड की व्यवस्था बढ़ेगी तथा करीब 2730 बेड की व्यवस्था होगी। 




कलेक्टर ने बताया कि वूमेन वर्किंग हाॅस्टल फुंडहर के कोविड केयर सेंटर में 270 बेड की व्यवस्था होगी जिसमें 15 बेड आॅक्सीजन की सुविधा युक्त होंगे। इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट, नया रायपुर और आयुष विश्वविद्यालय के कोविड केयर सेंटर में 4-4 सौ बेड की व्यवस्था होगी। हीरापुर कोविड केयर सेंटर में 300 बेड की व्यवस्था होगी, जिसमें 15 ऑक्सीजन सुविधायुक्त बेड होंगे। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में 260 बेड की व्यवस्था होगी, जिसने 50 बेड ऑक्सीजन सुविधायुक्त होंगे। प्रयास बालक छात्रावास सद्दू एवं प्रयास बालिका छात्रावास गुढ़ियारी में 3-3 सौ बेड की व्यवस्था होगी। ई एस आई हॉस्पिटल, रायपुर में भी कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। यहां 200 बेड की सुविधा होगी जिसमें 100 बेड ऑक्सीजन सुविधायुक्त रहेंगे है। 



कलेक्टर ने बताया कि रायपुर जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में 100 बेड की क्षमता वाले कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था की जा रही है। इन सेंटर में 20-20 ऑक्सीजन युक्त बेड होंगे। इसके अलावा कोविड केयर सेंटर लालपुर में ऑक्सीजन की सुविधायुक्त 100 बेड और आयुर्वेदिक कॉलेज के कोविड केयर सेंटर में 400 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की जा रही है।



कलेक्टर ने बताया कि रायपुर जिले में 46 कंटेनमेंट जोन बनाये गये है। जहां 5 या 5 से अधिक कोरोना प्रभावित नागरिक पाये गये है। उन्होंने बताया कि रायपुर जिले में 100 एक्टिव सर्विलेंस की टीम घर-घर पहुंचकर सर्वेंक्षण करने के साथ कोरोना से बचाव एवं नियंत्रण के लिए कार्य कर रही है।



कलेक्टर ने बताया कि टेस्टिंग के दौरान सेंटरों में 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव होने पर उन्हें सीधे हॉस्पिटल भेजने और उनके ईलाज की व्यवस्था की जा रही है। इसी तरह होमआइसोलेशन के मरीजों को उनके घर तक पहंुचकर मेडिसिन देने की सुविधा दी जा रही है। होम आइसोलेशन के मरीजों को आपात स्थिति में अस्पताल तक पहुँचआने के लिए 10 इमरजेंसी वाहन की व्यवस्था की गई है।  









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 20 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।