नई दिल्ली: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने आज दिल्ली में अपने आवास पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और पार्टी नेता राम गोपाल यादव से मुलाकात की। उन्होंने चल रही राष्ट्रीय राजनीति और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। अखिलेश यादव तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मिलने के बाद उनके आवास से रवाना हुए।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव शुक्रवार को तेलंगाना के सीएम KCR से मिलने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान के. चद्रशेखर राव ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय राजनीति और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
समाजवादी पार्टी ने बताया,''आज दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव जी से समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव जी के साथ की मुलाक़ात।
इससे पहले, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शनिवार, 21 मई 2022 को दिल्ली में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। दोनों ने देश में मौजूदा मुद्दों पर चर्चा की थी।केसीआर कांग्रेस को छोड़कर सभी समान विचारधारा वाले दलों के साथ भाजपा विरोधी गठबंधन (तीसरा मोर्चा) बनाने का प्रयास कर रहे हैं।