मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मेघालय: सेक्स रैकेट के आरोपी भाजपा उपाध्यक्ष बर्नार्ड मराक के फार्महाउस से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

वेस्ट गारो हिल्स: Huge Sex Racket : मेघालय पुलिस ने राज्य बीजेपी के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मराक के घर से विस्फोटक बरामद किया है। वैश्यालय चलाने के आरोप में गिरफ्तार BJP उपाध्यक्ष बर्नार्ड मराक के फार्…

मेघालय: सेक्स रैकेट के आरोपी भाजपा उपाध्यक्ष बर्नार्ड मराक के फार्महाउस से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
मेघालय: सेक्स रैकेट के आरोपी भाजपा उपाध्यक्ष बर्नार्ड मराक के फार्महाउस से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद | फ़ोटो: TVL News

 वेस्ट गारो हिल्स: Huge Sex Racket : मेघालय पुलिस ने राज्य बीजेपी के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मराक के घर से विस्फोटक बरामद किया है। वैश्यालय चलाने के आरोप में गिरफ्तार BJP उपाध्यक्ष बर्नार्ड मराक के फार्महाउस से विस्फोटक बरामद हुआ है| मराक के फार्महाउस से 35 जिलेटिन की छड़ें, 100 डेटोनेटर, चार क्रॉस-धनुष और 15 तीर बरामद हुआ है | 



मेघालय पुलिस अधिकारी के मुताबिक,''पुलिस को राज्य भाजपा उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मराक के फार्महाउस से विस्फोटक सामग्री और Traditional हथियार मिले,| पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दी हैं। 


 

वेस्ट गारो हिल्स के SP विवेकानंद सिंह ने बताया, 'फार्महाउस से जिलेटिन की कुल 35 छड़ें,100 डेटोनेटर, चार कमान और 15 तीर जब्त किए गए हैं।'ये विस्फोटक और हथियार तब मिले जब बाल संरक्षण इकाई और पुलिस की एक टीम फार्म हाउस से बचाए गए बच्चों के कपड़े और किताबें लेने के लिए वहां गई थी। 



इससे पहले ,'' पुलिस ने मराक के एक फार्म हाउस पर छापा मारा तो वहां से 500 पैकेट कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां, अवैध शराब की बोतलें, 37 हजार रुपये नक़द, 36 वाहन, 49 मोबाइल फोन और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज मिले थे। कई दिन तक फरार रहे मराक को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ से मंगलवार को गिरफ्तार किया था। 



BJP नेता मराक 22 जुलाई की रात से लेकर सुबह तक तुरा में स्थित फार्महाउस में चली पुलिस छापेमारी के बाद लापता हो गया था। पुलिस ने कहा है कि उसने वहां से 73 लोगों को गिरफ्तार किया और चार लड़कों व दो लड़कियों समेत छह नाबालिगों को मुक्त कराया है। 



वेस्ट गारो हिल्स एसपी विवेकानंद सिंह राठौर ने बताया था,''मेघालय पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पश्चिम गारो हिल्स जिले जिले के रिंपू बागान इलाके से 73 लोगों को गिरफ्तार किया है और छापेमारी के दौरान 36 वाहन, 414 शराब की बोतलें, 49 मोबाइल फोन, धारदार हथियार और अन्य सामान जब्त किया|



Image



Meghalaya Police Busted Huge Sex Racket



Image





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।