मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“...ऐसे तो कोई भी पूंजीपति MLA खरीद कर CM बन जाएगा”: शिंदे गुट को 'शिवसेना' का नाम और 'चुनाव चिन्ह' देने के EC के फैसले के खिलाफ SC का दरवाजा खटखटाएगा ठाकरे गुट

मुंबई: शिंदे गुट को 'शिवसेना' नाम और 'चुनाव चिन्ह' देने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। चुनाव आयोग के फैसले पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यम…

“...ऐसे तो कोई भी पूंजीपति MLA खरीद कर CM बन जाएगा”: शिंदे गुट को 'शिवसेना' का नाम और 'चुनाव चिन्ह' देने के EC के फैसले के खिलाफ SC का दरवाजा खटखटाएगा ठाकरे गुट
“...ऐसे तो कोई भी पूंजीपति MLA खरीद कर CM बन जाएगा”: शिंदे गुट को 'शिवसेना' का नाम और 'चुनाव चिन्ह' देने के EC के फैसले के खिलाफ SC का दरवाजा खटखटाएगा ठाकरे गुट | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:   शिंदे गुट को 'शिवसेना' नाम और 'चुनाव चिन्ह' देने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। चुनाव आयोग के फैसले पर  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि, यदि विधायकों और सांसदों की संख्या के आधार पर पार्टी का अस्तित्व तय किया जाएगा तो कोई भी पूंजीपति विधायक खरीद कर मुख्यमंत्री बन जाएगा|



शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि,'मैंने कहा था कि चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले फैसला नहीं देना चाहिए। यदि विधायकों और सांसदों की संख्या के आधार पर पार्टी का अस्तित्व तय किया जाता है, तो कोई भी पूंजीपति विधायक, सांसद खरीद सकता ???ै और मुख्यमंत्री बन सकता है|



उद्धव ठाकरे ने कहा कि,हम निश्चित तौर पर चुनाव आयोग के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। हमें यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट इस आदेश को रद्द कर देगा और 16 विधायकों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा|



ठाकरे को बड़ा झटका: शिंदे गुट के पास रहेगा 'शिवसेना' पार्टी का नाम, 'धनुष और तीर' चुनाव चिन्ह; EC का आदेश 


गौरतलब है कि, चुनाव आयोग ने आज शुक्रवार को आदेश दिया कि पार्टी का नाम शिवसेना और पार्टी का प्रतीक धनुष और तीर एकनाथ शिंदे गुट द्वारा रखा जाएगा। 


शिंदे गुट को ‘शिवसेना’ का नाम और 'चुनाव चिन्ह' देने के EC के फैसले को संजय राउत ने 'बताया 'लोकतंत्र की हत्या' 


भारत के चुनाव आयोग ने देखा कि शिवसेना का वर्तमान संविधान अलोकतांत्रिक है। बिना किसी चुनाव के पदाधिकारियों के रूप में एक गुट के लोगों को अलोकतांत्रिक रूप से नियुक्त करने के लिए इसे विकृत कर दिया गया है। इस तरह की पार्टी की संरचना विश्वास को प्रेरित करने में विफल रहती है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।