मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“देश में तानाशाही...”: EC के फैसले पर PM मोदी पर भड़के उद्धव ठाकरे, बोले- उनमें चुनाव कराने की हिम्मत नहीं है...सभी उनके गुलाम हैं

मुंबई: शिंदे गुट को 'शिवसेना' नाम और 'चुनाव चिन्ह' देने के चुनाव आयोग के फैसले पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि,'यह अन्याय है, देश में तानाशाही शुरू हो गई है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि, बेहतर होगा…

“देश में तानाशाही...”: EC के फैसले पर PM मोदी पर भड़के उद्धव ठाकरे, बोले- उनमें चुनाव कराने की हिम्मत नहीं है...सभी उनके गुलाम हैं
“देश में तानाशाही...”: EC के फैसले पर PM मोदी पर भड़के उद्धव ठाकरे, बोले- उनमें चुनाव कराने की हिम्मत नहीं है...सभी उनके गुलाम हैं | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:   शिंदे गुट को 'शिवसेना' नाम और 'चुनाव चिन्ह' देने के चुनाव आयोग के फैसले पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि,'यह अन्याय है, देश में तानाशाही शुरू हो गई है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि, बेहतर होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसा ऐलान कर दें कि- देश में तानाशाही है...| शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिंदे गुट को 'शिवसेना' नाम और 'चुनाव चिन्ह' देने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी दी है|


चुनाव आयोग के फैसले पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि,ये अन्याय है, देश में तानाशाही की शुरुआत हो गई है, ऐसा ऐलान प्रधानमंत्री कर दें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। देश में प्रजातंत्र नहीं रहा। उनमें (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) चुनाव कराने की हिम्मत नहीं है...सभी उनके गुलाम हैं|


शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि,'' आप (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) कहते हैं कि कांग्रेस ने भी देश में सरकार गिराई थी, इसलिए तो आपको लाया था अब आप भी यही कर रहे हैं। इंदिरा गांधी में इमरजेंसी लगाने की हिम्मत थी, आपमें हिम्मत नहीं है। हम फैसले को चुनौती देंगे। सुप्रीम कोर्ट हमारी आखिरी उम्मीद है|


उद्धव ठाकरे ने कहा कि,''हम निश्चित तौर पर चुनाव आयोग के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। हमें यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट इस आदेश को रद्द कर देगा और 16 विधायकों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा|


“...ऐसे तो कोई भी पूंजीपति MLA खरीद कर CM बन जाएगा”: शिंदे गुट को 'शिवसेना' का नाम और 'चुनाव चिन्ह' देने के EC के फैसले के खिलाफ SC का दरवाजा खटखटाएगा ठाकरे गुट 


दरअसल, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा था,''आपने कई राज्यों (कर्नाटक, महाराष्ट्र (MVA) ,मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर , अरुणाचल प्रदेश अदि राज्यों) में हमारी सरकारें दी है| जिसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था,'इंदिरा गांधी ने भी विपक्ष की सरकारें गिराई थी|


ठाकरे को बड़ा झटका: शिंदे गुट के पास रहेगा 'शिवसेना' पार्टी का नाम, 'धनुष और तीर' चुनाव चिन्ह; EC का आदेश 


गौरतलब है कि, चुनाव आयोग ने आज शुक्रवार को आदेश दिया कि पार्टी का नाम शिवसेना और पार्टी का प्रतीक धनुष और तीर एकनाथ शिंदे गुट द्वारा रखा जाएगा। 


शिंदे गुट को ‘शिवसेना’ का नाम और 'चुनाव चिन्ह' देने के EC के फैसले को संजय राउत ने 'बताया 'लोकतंत्र की हत्या' 


भारत के चुनाव आयोग ने देखा कि शिवसेना का वर्तमान संविधान अलोकतांत्रिक है। बिना किसी चुनाव के पदाधिकारियों के रूप में एक गुट के लोगों को अलोकतांत्रिक रूप से नियुक्त करने के लिए इसे विकृत कर दिया गया है। इस तरह की पार्टी की संरचना विश्वास को प्रेरित करने में विफल रहती है।















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।