मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दिल्ली के तीनों MCD को एक करने का बिल लोकसभा से पास, BJP और AAP के बीच वार-पलटवार

नई दिल्ली: लोकसभा में बुधवार को दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022 पारित हो गया| दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने के लिए लोकसभा में लाया गया दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 पास हो गया है…

दिल्ली के तीनों MCD को एक करने का बिल लोकसभा से पास, BJP और AAP के बीच वार-पलटवार
दिल्ली के तीनों MCD को एक करने का बिल लोकसभा से पास, BJP और AAP के बीच वार-पलटवार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: लोकसभा में बुधवार को दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022 पारित हो गया|  दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने के लिए लोकसभा में लाया गया दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 पास हो गया है| लोकसभा में विधेयक पास होने के बाद अब इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा|   लोकसभा में दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022 पर बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा ,''अनुच्छेद-239AA 3B के अनुसार संसद को दिल्ली संघ राज्यक्षेत्र या इसके किसी भी भाग के बारे में उससे संबंधित किसी भी विषय पर कानून बनाने का अधिकार प्राप्त है|



शाह ने कहा,''यहां अलग तरह से बात की जाती है। अरविंद केजरीवाल भी इसकी दुहाई देते हैं। ऐसा विधेयक मैं महाराष्ट्र में नहीं ला सकता, गुजरात या बंगाल में नहीं ला सकता, न केंद्र सरकार ला सकती है। अगर राज्य और संघ राज्य का अंतर नहीं पता तो ध्यान से संविधान पढ़ना चाहिए|



गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव टालने को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच तकरार बढ़ गई है |एक ओर जहां आम आदमी पार्टी का दावा है कि बीजेपी चुनाव में हार की डर की वजह से तीनों निगमों को एक करने के बहाने, चुनाव टालने की कोशिश में है तो वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार, तीनों निगमों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है|



AAP नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर एमसीडी चुनाव समय पर हों और आम आदमी पार्टी चुनाव हार जाए तो वह राजनीति छोड़ देंगे| वहीं बीजेपी का कहना है कि निगमों के एकीकरण से दिल्ली नागरिकों को काफी राहत मिलेगी और इससे उनके हित में अच्छे फैसले लिए जा सकते हैं|



लोकसभा में दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022 पर बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- "हम चुनाव से नहीं डरते|  "जो लोग कह रहे हैं कि चुनाव के डर से चुनाव (एमसीडी चुनाव) टाले गए हैं, वे खुद डरे हुए हैं| अगर आपको जीत का इतना भरोसा है तो आप अभी चुनाव क्यों चाहते हैं? अगर आपने अच्छा काम किया है तो आप 6 महीने बाद भी जीतेंगे|



इसके जवाब में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा "भाजपा को यह याद रखना चाहिए कि 2011-12 से पहले, भाजपा के शासन में नगर पालिका एक ही इकाई थी, तब भी कूड़ा और प्रदूषण हुआ करता था। आप 3 नगर पालिकाओं के साथ भी देखेंगे, भाजपा बदलाव नहीं कर पाएगी, यह केवल भ्रष्टाचार कर सकती है| यह बात केंद्रीय गृह मंत्री अच्छी तरह से जानते हैं। वर्तमान में वे सिर्फ चुनाव से भाग रहे हैं और इस तरह बिल लाए हैं। दिल्ली की जनता ने बीजेपी को ठीक से देखा है। अमित शाह जी को बता है कि दिल्ली की जनता नगर निगम चुनाव में उनकी बात नहीं सुनेगी |



दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022 पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा,''कुछ लोगों ने खासकर दिल्ली सरकार के नुमाइंदों ने और विपक्ष के लोगों ने जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया। सारी बहस आज निरस्त हो गई। जो ज़मानत ज़ब्त लोग हैं वे अपने आप को जीता हुआ नेता बताना चाहते हैं|



दिल्ली नगर निगम(संशोधन) विधेयक 2022 पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा,'' पहले 272 वार्ड थे उन्हें घटाकर 250 कर दिया। संख्या घटेगी तो डिलिमिटेशन की बात आएगी और देर होगी जैसे कश्मीर में चल रहा है। 2017 चुनाव से पहले डिलिमिटेशन की बात आई थी और 18 महीने निकल गए। इस बार कितने महीने निकालेंगे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।