मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मोदी, अडानी और चीन का 'लव ट्रायंगल ': कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आज फिर अडानी मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर करारा हमला बोला है और सवाल पूछा है| एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस ने कहा, "हमें अभी तक पता था कि केवल मोदी जी के ही…

मोदी, अडानी और चीन का 'लव ट्रायंगल ': कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
मोदी, अडानी और चीन का 'लव ट्रायंगल ': कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कांग्रेस ने आज फिर अडानी मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर करारा हमला बोला है और सवाल पूछा है| एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस ने कहा, "हमें अभी तक पता था कि केवल मोदी जी के ही चीन से मधुर संबंध हैं।  लेकिन अब उनके दोस्त अडानी जी के बारे में भी खुलासा हुआ है। दरअसल, अडानी के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से जुड़ी एक फर्म का मालिकाना हक चीनी नागरिक के पास है।



कांग्रेस ने कहा, "इस चीनी फर्म का नाम PMC Projects है और इसका मालिक 'चांग चिएन-टिंग' है, जिसे मॉरिस चांग के नाम से जाना जाता है। चौंकाने वाली बात है कि मॉरिस चांग चीनी नागरिक चांग चुंग-लिंग के बेटे हैं, जो अडानी की कंपनियों के निदेशक रहे हैं और अडानी के भाई विनोद अडानी के बिजनेस पार्टनर हैं।



कांग्रेस ने कहा, "इन सब बातों में ध्यान देने वाली बात यह है कि चीनी फर्म PMC अडानी एंटरप्राइजेज के स्वामित्व वाले परिसर से चलती है। यही नहीं PMC के रजिस्टर्ड Email Address ने 2006 और 2012 के बीच कंपनी के एनुअल रिटर्न में अडानी ग्रुप के एक डोमेन नाम (info@adanigroup.com) का इस्तेमाल किया।


कांग्रेस ने कहा, "2005 में यह भी पता चला कि चीनी नागरिक चांग चुंग-लिंग और विनोद अडानी का सिंगापुर वाले घर का पता एक ही था।  चांग चुंग-लिंग, अडानी वर्जीनिया के पूर्व चेयरमैन हैं और अडानी वर्जीनिया विनोद अडानी की एक कंपनी की सब्सिडियरी भी थी।



कांग्रेस ने कहा, "ये जानना जरूरी है कि चीनी कंपनी PMC देश के किन-किन प्रोजेक्ट्स से जुड़ी हुई है।  

 • मुंद्रा, दाहेज, हजीरा और कांडला पोर्ट: गुजरात 

• मोरमुगाओ पोर्ट: गोवा 

• विशाखापत्तनम पोर्ट: आंध्र प्रदेश

 • पॉवर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट: महाराष्ट्र 

• रोड-रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर: गुजरात



कांग्रेस ने कहा,''मोदी, अडानी और चीन का 'लव ट्रायंगल ' 

-----------------------------------------------

मोदी जी की चीन से दोस्ती देश के लिए खतरा बनती जा रही है। लेकिन इसका फायदा उनके जिगरी यार अडानी को भरपूर मिल रहा है।


आइये बताते हैं, कैसे... एक चीनी कंपनी है, इसका नाम PMC है 

PMC कंपनी के मालिक हैं मॉरिस चांग 

ये मॉरिस चांग, चांग चुंग-लिंग के बेटे हैं 

ये चांग चुंग-लिंग कौन है?

- चांग चुंग-लिंग अडानी के भाई विनोद अडानी के परम मित्र हैं और उनके साझेदार हैं । 

- चांग चुंग-लिंग और विनोद अडानी 2005 में सिंगापुर में एक साथ रहते थे।

- चीनी कंपनी PMC का आफिस अडानी की कंपनी के पते पर ही रजिस्टर्ड है।

- चीनी कंपनी PMC ने साल 2006 और 2012 के बीच अडानी ग्रुप का ईमेल भी इस्तेमाल किया।

अब ये जानना जरूरी है कि चीनी कंपनी PMC देश के किन-किन प्रोजेक्ट्स से जुड़ी हुई है।  

• मुंद्रा, दाहेज, हजीरा और कांडला पो???्ट: गुजरात

• मोरमुगाओ पोर्ट: गोवा

• विशाखापत्तनम पोर्ट: आंध्र प्रदेश

• पॉवर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट: महाराष्ट्र

• रोड-रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर: गुजरात


कांग्रेस ने कहा,''एक चीनी कंपनी का, एक चीनी नागरिक का देश के महत्वपूर्ण प्रोजेक्टस पर काम करना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस ने कहा,''जनता का सवाल है कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा और अडानी के चीन के साथ संबंध पर सरकार मौन क्यों है? चीन को लाल शर्ट दिखाने वाले, खुद को राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट देने वाले चीन और अडानी के गठबंधन पर रहस्यमयी चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? दरअसल, इनके काले कारनामों से पर्दा उठ रहा है.. इनकी करतूतों का सच पूरा देश देख रहा है।


अडानी के भाई विनोद अडानी के अभिन्न मित्र और बिजनेस पार्टनर हैं चांग चुंग-लिंग

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,'' अडानी एंटरप्राइजेज के परिसर से चलने वाली चीनी फर्म 'PMC प्रोजेक्ट्स' का मालिकाना हक चीनी नागरिक मॉरिस चांग के पास है। मॉरिस चांग, चांग चुंग-लिंग के बेटे हैं। और चांग चुंग-लिंग, अडानी के भाई विनोद अडानी के अभिन्न मित्र और बिजनेस पार्टनर हैं।


सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,''A Chinese firm is involved in a number of Adani projects, some of these projects are strategically important. This is an anti-national activity. अडानी एक चीनी फर्म के साथ मिलकर देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में हस्तक्षेप कर रहा है। ये देश विरोधी गतिविधि है।


सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,''र्दा है पर्दा,पर्दे को रहने दो पर्दा जो उठ गया तो भेद खुल जाएगा। PM मोदी, चीन और अडानी दोनों को बचाना चाहते हैं लेकिन अब परत-दर-परत भेद खुल रहा है। ये अमर प्रेमकथा है जिसके मुख्य किरदार मोदी-चीन और अडानी हैं।



कांग्रेस नेता अमिताभ दुबे ने कहा,''2005 में चीनी नागरिक चांग चुंग-लिंग और अडानी के भाई विनोद अडानी के सिंगापुर के घर का पता एक ही था। चांग चुंग-लिंग, अडानी वर्जीनिया के पूर्व चेयरमैन हैं और ये कंपनी (अडानी वर्जीनिया) विनोद अडानी की एक कंपनी की सब्सिडरी भी थी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।