नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने बुधवार को दावा किया कि तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर जारी किसानों विरोध प्रदर्शनों के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है।नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा है कि इस आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है।
केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे महाराष्ट्र के जालना जिले के बदनपुर तालुका में कोलते ताकली में एक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन पर आए थे, जहां उन्होंने ये सारी बातें कहीं। दानवे ने कहा, 'जो आंदोलन चल रहा है, वह किसानों का नहीं है| इसके पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है|
दानवे ने ये भी दावा किया कि मुसलमानों को भी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) के लिए भी भटकाया गया था, लेकिन वो सफल नहीं हो पाया है|
दानवेने कहा, इस देश में मुसलमानों को पहले भड़काया गया. (उन्हें) क्या कहा गया? एनआरसी आ रहा है, सीएए आ रहा है और छह माह में मुसलमानों को इस देश को छोड़ना होगा.. क्या एक भी मुस्लिम ने देश छोड़ा?' उन्होंने आगे कहा, 'वे प्रयास सफल नहीं हुए और अब किसानों को बताया जा रहा है कि उन्हें नुकसान सहना पड़ेगा...