मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

तुरंत करें सर्जिकल स्ट्राइक: केंद्रीय मंत्री के 'किसान आंदोलनों के पीछे चीन-पाक का हाथ' वाले बयान पर संजय राउत का मोदी सरकार पर तंज

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के' किसान आंदोलन के पीछे पाकिस्तान और चीन का हाथ' वाले बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने तंज कसा है| केंद्रीय मंत्री दानवे के बयान को लेकर मोदी सरकार पर निशा…

तुरंत करें सर्जिकल स्ट्राइक: केंद्रीय मंत्री के 'किसान आंदोलनों के पीछे चीन-पाक का हाथ' वाले बयान पर संजय राउत का मोदी सरकार पर तंज
तुरंत करें सर्जिकल स्ट्राइक: केंद्रीय मंत्री के 'किसान आंदोलनों के पीछे चीन-पाक का हाथ' वाले बयान पर संजय राउत का मोदी सरकार पर तंज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के' किसान आंदोलन के पीछे पाकिस्तान और चीन का हाथ' वाले बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने तंज कसा है| केंद्रीय मंत्री दानवे के बयान को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने कहा कि,'' अगर केंद्रीय मंत्री को यह जानकारी है कि किसानों के आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है, तो, रक्षा मंत्री को तुरंत चीन और पाक पर सर्जिकल स्ट्राइक करना चाहिए।



 उन्‍होंने यह भी कहा कि,'' राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और तीनों सेनाओं के प्रमुखों को इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा करनी चाहिए|




दरअसल,''केंद्र सरकार की ओर से लाए गए 3 कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को लेकर केंद्रीय मंत्री रावसाहब दानवे ने विवादित बयान दिया था| उन्‍होंने कहा था कि किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्‍तान का हाथ है| उनके इस बयान की आलोचना हो रही है| 



दानवे के बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि,'अगर केंद्रीय के एक मंत्री ये जानकारी देते है कि ये जो किसान आंदोलन चल रहा इसके पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है, तो रक्षा मंत्री को तुरंत चीन और पाक पर सर्जिकल स्ट्राइक करना चाहिए और राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री,PM,HM को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए|




बता दें कि,''रावसाहेब दानवे ने बुधवार को महाराष्ट्र के जलना जिले में एक कार्यक्रम में किसानों के प्रदर्शन पर बयान दिया था| दानवे ने कहा था, 'जो आंदोलन चल रहा है, वह किसानों का नहीं ???ै, इसके पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है| रावसाहेब ने ये भी दावा किया कि मुसलमानों को भी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) के लिए भी भटकाया गया था, लेकिन वो सफल नहीं हो पाया है|



दानवेने कहा, इस देश में मुसलमानों को पहले भड़काया गया. (उन्हें) क्या कहा गया? एनआरसी आ रहा है, सीएए आ रहा है और छह माह में मुसलमानों को इस देश को छोड़ना होगा.. क्या एक भी मुस्लिम ने देश छोड़ा?' उन्होंने आगे कहा, 'वे प्रयास सफल नहीं हुए और अब किसानों को बताया जा रहा है कि उन्हें नुकसान सहना पड़ेगा...









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।