मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है: मानहानि मामले में सजा के खिलाफ अपील दायर करने के बाद राहुल गांधी

सूरत: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2019 मानहानि मामले में अपनी दो साल की सजा के खिलाफ सोमवार दोपहर गुजरात के सूरत सत्र न्यायालय में अपील दायर की है| सूरत सत्र न्यायालय ने मामले में सुनवाई की अगली तार…

ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है: मानहानि मामले में सजा के खिलाफ अपील दायर करने के बाद राहुल गांधी
ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है: मानहानि मामले में सजा के खिलाफ अपील दायर करने के बाद राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

सूरत: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2019 मानहानि मामले में अपनी दो साल की सजा के खिलाफ सोमवार दोपहर गुजरात के सूरत सत्र न्यायालय में अपील दायर की है| सूरत सत्र न्यायालय ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख यानी 13 अप्रैल तक राहुल गांधी की जमानत बढ़ा दी है| मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा को चुनौती देने वाले मामले की अगली सुनवाई 3 मई को सूरत की अदालत में होगी।



मानहानि के मामले में अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दायर करने के बाद राहुल गांधी ने कहा, "ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा!




यह भी पढ़ें:राहुल गांधी ने सूरत कोर्ट में दायर की अपील: जमानत बढ़ी, अगली सुनवाई 13 अप्रै



इससे पहले, राहुल गांधी ने कहा, "प्रधानमंत्री जी, सवाल पूछे काफ़ी दिन हो गए! आपका जवाब अभी तक नहीं आया, इसलिए फिर से दोहरा रहा हूं।

- ₹20,000 करोड़ किसके हैं?

- LIC, SBI, EPFO में जमा लोगों का पैसा अडानी को क्यों दिया जा रहा है?

आपके और अडानी के रिश्ते का सच देश को बताइए!



राहुल गांधी ने कहा, "महंगाई आज भारत की सबसे जटिल समस्याओं में से एक है। और इसकी ज़िम्मेदार भारत के इतिहास की सबसे नाकारा सरकार है। दवाइयों की क़ीमतें इस साल फिर से चुप-चाप 11% से ज़्यादा बढ़ा दी गईं हैं! 


हेल्थकेयर और शिक्षा का खर्च आसमान छूता जा रहा है। और ये सारे ज़रूरी खर्चे हैं, आम लोगों के जीवन का अभिन्न अंग हैं। जहां सरकार को इन्हे धीरे धीरे निशुल्क करने की कोशिश करनी चहिए, वहीं वो उसे और महंगा करते जा रहे हैं। 


ऊपर से बेरोज़गारी, सुस्त अर्थव्यवस्था के कारण नौकरीपेशा लोगों की आमदनी न बढ़ना, और उसके उपर महंगाई की मार, EMI की किश्तें बढ़ती जा रही हैं, लोन लेकर चुकाना और अपने घर के खर्चे चलाने की जद्दोजहद में हर परिवार की ज़िंदगी फंसी हुई है।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, " मैं यूं हीं इन्हें ‘जेबकतरी सरकार’ नहीं कहता। आपकी जेब काटी जा रही है, मगर कहीं इस बात की चर्चा नहीं है। न आपके पसंदीदा न्यूज़ चैनल पर, न ही किसी सरकारी घोषणा में। चर्चा हो रही होगी तो बस सांप्रदायिकता की, या फ़िर झूठी कहानियां गढ़ी जा रही होंगी।


श्री गांधी ने कहा, "यूपीआई ट्रांसफर पर भी सरचार्ज लगेगा, ये कभी आपने सोचा था, जब आपको ‘डिजिटल पेमेंट’ करने के लिए प्रेरित किया गया था? आप मेहनत कर के कमाएं, सरकार को टैक्स चुकाएं और अब पैसों के लेन देन में भी अलग से पैसे दें।


राहुल गांधी ने कहा, "पेट्रोल-डीज़ल तो महंगा था ही, अब गाड़ियां और टोल टैक्स भी महंगा होगा। संदेश साफ है - गाड़ी लेना चाहे आपकी ज़रूरत हो या ख्वाहिश, दोनों से आंखें मूंद लें। इस सरकार के रहते तो ये मुश्किल है। और ये मुश्किलें दिन प्रति दिन बढ़ती ही जाएंगी।


श्री गांधी ने कहा, " संसद बंद है तो जाहिर सी बात है कि लोकतंत्र के मंदिर में भी इसपर सवाल जवाब नहीं होगा। मनमाने फैसले ले कर, बिना विपक्ष या जनता से सलाह किए बस थोप देना, मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, ये तानाशाही की किताब का पहला पन्ना है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।