मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यहां सेंट्रल फोर्स आई...फाइव स्टार होटल में ठहरी, दंगा भड़काया फिर भाजपा वालों के साथ मीटिंग की और फिर वापस लौट गई: बंगाल में रामनवमी पर हिंसा पर ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रामनवमी रैलियों के दौरान राज्य में हुई झड़पों को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा "जानबूझकर" बिना अन…

यहां सेंट्रल फोर्स आई...फाइव स्टार होटल में ठहरी, दंगा भड़काया फिर भाजपा वालों के साथ मीटिंग की और फिर वापस लौट गई: बंगाल में रामनवमी पर हिंसा पर ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा
यहां सेंट्रल फोर्स आई...फाइव स्टार होटल में ठहरी, दंगा भड़काया फिर भाजपा वालों के साथ मीटिंग की और फिर वापस लौट गई: बंगाल में रामनवमी पर हिंसा पर ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रामनवमी रैलियों के दौरान राज्य में हुई झड़पों को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा "जानबूझकर" बिना अनुमति के जुलूसों के साथ अल्पसंख्यक क्षेत्रों में प्रवेश कर गई। जनता को संबोधित करते हुए, ममता बनर्जी ने कहा, "मैं आपके (लोगों) के लिए सब कुछ करूंगी, लेकिन मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि आगामी पंचायत चुनाव और 2024 के आम चुनाव में दंगे कराने वाली पार्टी बीजेपी का समर्थन न करें।"


 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "यहां सेंट्रल फोर्स आई, फाइव स्टार होटल में ठहरी, दंगा भड़काया फिर भाजपा वालों के साथ मीटिंग की और फिर वापस लौट गई। इनके आने से सबसे पहले इनसे पूछे कि 100 दिन रोजगार का पैसा कहां है? बाद में दंगा भड़काने बंगाल आए। मैं आपके(जनता) लिए सब करूंगी लेकिन आपसे अनुरोध है कि पंचायत चुनाव और 2024 के चुनाव में आप दंगा करने वाली पार्टी भाजपा का समर्थन न करें.


वहीँ, भाजपा की शोभा यात्रा के दौरान हुगली में हुई हिंसा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल BJP प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने सोमवार को कहा, "हमारे कार्यकर्ता हर जगह जाएंगे और घायलों से मिलने की कोशिश करेंगे। हमने केंद्रयी बल की तैनाती और NIA द्वारा जांच की मांग की है। ऐसी कौन सी धारा 144 है जिसमें बम चल रहे हैं। यहां के सांसद और चेयरमेन 144 में घूम रहे हैं। उनके लिए धारा 144 नहीं है?



शुक्रवार को, पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प के बाद रामनवमी समारोह के दौरान हिंसा की घटनाएं देखी गईं। खबरों के मुताबिक, कई वाहनों को आग लगा दी गई और दुकानों और ऑटो-रिक्शा में तोड़फोड़ की गई।इसके बाद, आपराधिक जांच विभाग (CID) ने हिंसा की घटनाओं की जांच शुरू की।


इस पर सीएम बनर्जी ने सोमवार को निशाना साधते हुए कहा, 'केंद्रीय बल यहां आए, पांच सितारा होटल में रुके, दंगा भड़काया, बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की और फिर लौट गए.'



इस बीच, दूसरी ओर, भाजपा ने राज्य में हाल ही में हुई झड़पों के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है और सीएम बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है। भाजपा की हुगली सांसद लॉकेट चटर्जी ने भी सोमवार को केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की और हिंसा की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग की। चटर्जी ने कहा,''मुस्लिम लोगों को खुश करने के लिए ममता बनर्जी ने सबको खुला छोड़ दिया है। सिर्फ रामनवमी पर ही नहीं बल्कि दुर्गा विसर्जन, सरस्वती पूजा शोभायात्रा पर हमाल होता है। हम NIA द्वारा जांच की मांग करते हैं। वोट बैंक की राजनीतिक के चलते पुलिस हिंदूओं को गिरफ़्तार कर रहा है.




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।