मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“गलती से ये शब्द निकला, ये चूक हुई है..”: राष्ट्रपत्नी' टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद अधीर चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपनी 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी के लिए माफी मांगी। अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांगते हुए कहा कि यह केवल जुबान फिसलने की वजह से…

“गलती से ये शब्द निकला, ये चूक हुई है..”: राष्ट्रपत्नी' टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी
“गलती से ये शब्द निकला, ये चूक हुई है..”: राष्ट्रपत्नी' टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कांग्रेस सांसद अधीर चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपनी 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी के लिए माफी मांगी। अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांगते हुए कहा कि यह केवल जुबान फिसलने की वजह से हुआ है| जिसे भाजपा राई का पहाड़ बना रही है| लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि उन्हें उनके बयान के लिए लगाए गए आरोपों पर उन्हें सदन के पटल पर बोलने का मौका दिया जाए, उन्होंने इस पर एक पत्र भी दिया है। वही, सांसद अधीर चौधरी की 'राष्ट्पत्नी' वाली टिप्पणी पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग को लेकर लोकसभा में भाजपा सांसदों ने हंगामा किया।



कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'अगर ज़रूरत पड़ी तो मैं राष्ट्रपति से मिलकर माफी मांगूंगा। मैं बार-बार कह रहा हूं कि मुझसे चूक हुई है लेकिन ये सभी मुद्दे को भटका रहे हैं। मुझे बोलने का मौका देना चाहिए। राष्ट्रपति सर्वोच्च स्थान पर हैं मैं कभी सपने में भी नहीं सोच सकता कि ऐसा कहूं|



चौधरी ने कहा, 'दो दिन से जब हम विजय चौक के तरफ जा रहे थे। हमसे पूछा जा रहा था कि आप कहा जा रहे हैं। हम उनसे कह रहे थे कि हम राष्ट्रपति भवन जाना चाहते हैं और राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं। कल मुझसे गलती से ये(राष्ट्रपत्नी) शब्द निकला था| मैं जानता हूं कि भारत की राष्ट्रपति चाहे कोई भी हो वे हमारे लिए राष्ट्रपति ही हैं। ये शब्द बस एक बार निकला है। ये चूक हुई है। लेकिन सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग राई का पहाड़ बना रहे हैं|



अधीर रंजन चौधरी ने कहा,' मेरे जुबान से गलती से राष्ट्रपत्नि निकला, मैंने अपनी गलती स्वीकारी...वे चुनाव के दौरान सोनिया गांधी के बारे में क्या कहते हैं? शशि थरूर की पत्नी और रेणुका चौधरी के बारे में क्या कहा? मैंने राष्ट्रपति से समय मांगा, मैं उनसे बात कर माफी मांगूंगा|




 'राष्ट्रपत्नी विवाद' पर शीर्ष सरकारी ने कहा, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को माफी मांगनी पड़ेगी। किसी और चीज का कोई सवाल ही नहीं है|



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, "अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांग ली है| कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को "राष्ट्रपत्नी" कहने पर विवाद के बीच सोनिया गांधी ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया|



क्या अधीर रंजन  चौधरी 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी पर माफी मांगेंगे इस सवाल के जवाब में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, "उन्होंने माफी मांग ली है।"



केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, 'ये(अधीर चौधरी की 'राष्ट्पत्नी' वाली टिप्पणी) दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी चाहिए और मांगनी पड़ेगी। ये देश की महिला का अपमान है, देश के आदिवासियों का अपमान है और साथ ही साथ भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है|



केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा,'राष्ट्रपति के अपमान को लेकर पूरा देश आक्रोशित है लेकिन कांग्रेस पार्टी हमारे जनजातीय समाज का बार-बार अपमान करती रही है। आज कांग्रेस की अध्यक्ष कहती हैं कि अधीर रंजन ने माफी मांगी लेकिन अधीर रंजन कहते हैं कि मैं माफी क्यों मांगू|



केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा,''हमारे कुछ लोकसभा सांसदों को खतरा महसूस हुआ जब सोनिया गांधी हमारी वरिष्ठ नेता रमा देवी के पास यह जानने के लिए आईं कि क्या हो रहा था, इस दौरान हमारा एक सदस्य वहां पहुंचा और उन्होंने (सोनिया गांधी) कहा "आप मुझसे बात मत करो" , अधीर कह रहे हैं कि मैं माफी नहीं मांगूंगा और सोनिया गांधी कह रही हैं कि वह पहले ही माफी मांग चुके हैं। आप देश को गुमराह कर रही हैं। मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी को ये सब बंद करके राष्ट्रपति और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए|




मध्य प्रदेश CM ने कहा,''राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च पद है। राष्ट्रपति किसी दल के नहीं होते, पूरे देश के होते हैं। कांग्रेस नेता ने जिस मानसिकता का परिचय दिया है वो क्षमा के लायक नहीं है। उन्होंने राष्ट्रपति का अपमान किया। ये सर्वोच्च पद पर बैठी एक बहन का अपमान है, नारी शक्ति का अपमान है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।