नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, "अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांग ली है| कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को "राष्ट्रपत्नी" कहने पर विवाद के बीच सोनिया गांधी ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया|
क्या अधीर रंजन चौधरी 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी पर माफी मांगेंगे इस सवाल के जवाब में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, "उन्होंने माफी मांग ली है।"
उधर, सत्तारूढ़ भाजपा ने टिप्पणी पर संसद के दोनों सदनों में कड़ी आपत्ति जताई| केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में कहा, 'भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति के इस अपमान के लिए सोनिया गांधी को देश, आदिवासियों से माफी मांगनी चाहिए|' सत्ता पक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा को स्थगित कर दिया गया|
वही, अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांगते हुए कहा कि यह केवल जुबान फिसलने की वजह से हुआ है| जिसे भाजपा राई का पहाड़ बना रही है|चौधरी ने कहा, 'दो दिन से जब हम विजय चौक के तरफ जा रहे थे। हमसे पूछा जा रहा था कि आप कहा जा रहे हैं। हम उनसे कह रहे थे कि हम राष्ट्रपति भवन जाना चाहते हैं और राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं। कल मुझसे गलती से ये(राष्ट्रपत्नी) शब्द निकला था| मैं जानता हूं कि भारत की राष्ट्रपति चाहे कोई भी हो वे हमारे लिए राष्ट्रपति ही हैं। ये शब्द बस एक बार निकला है। ये चूक हुई है। लेकिन सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग राई का पहाड़ बना रहे हैं|
लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि उन्हें उनके बयान के लिए लगाए गए आरोपों पर उन्हें सदन के पटल पर बोलने का मौका दिया जाए, उन्होंने इस पर एक पत्र भी दिया है।