मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

भाजपा सांसद परवेश सिंह वर्मा और पार्टी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ मानहानि का केस करेंगी TRS एमएलसी के कविता, दिल्ली शराब घोटाले में शामिल होने का लगाया है आरोप

नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति मामले में नाम घसीटे जाने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी और टीआरएस एमएलसी के. कविता ने भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है। TRS एमए…

भाजपा सांसद परवेश सिंह वर्मा और पार्टी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ मानहानि का केस करेंगी TRS एमएलसी के कविता, दिल्ली शराब घोटाले में शामिल होने का लगाया है आरोप
भाजपा सांसद परवेश सिंह वर्मा और पार्टी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ मानहानि का केस करेंगी TRS एमएलसी के कविता, दिल्ली शराब घोटाले में शामिल होने का लगाया है आरोप | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति मामले में नाम घसीटे जाने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी और टीआरएस एमएलसी के. कविता ने भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है। TRS एमएलसी के कविता ने दिल्ली भाजपा नेताओं, भाजपा सांसद परवेश सिंह वर्मा और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ मानहानि का केस करेंगी। TRS एमएलसी के कविता आरोप लगाने वालों के खिलाफ भी निषेधाज्ञा आदेश के लिए अदालत का रुख करेंगी।



भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी कविता दिल्ली आबकारी मामले में शामिल थीं।भाजपा नेताओं ने आरोप के बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की नेता के कविता ने कहा कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है और यह उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है|



TRS एमएलसी के. कविता ( Kalvakuntla Kavitha) ने कहा,''मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि BJP द्वारा मुझ पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। दिल्ली शराब नीति की चल रही जांच से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। BJP मेरे परिवार की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है| उनके (केंद्र) हाथ में सभी जांच एजेंसी है वो जो चाहेंगे करेंगे। हमने तेलंगाना के लिए लड़ाई लड़ी है, हम पीछे नहीं हटने वाले हैं|




दरअसल, भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने कहा था कि केसीआर परिवार के लोगों ने शराब बिक्री को लेकर आबकारी नीती बनाए जाने के लिए दिल्ली के फाइव स्टार होटल में मीटिंग की थी। परवेश ने कहा कि होटल में जो भी स्वीट बुक कराया गया था, वह केसीआर की ओर से करवाया गया था।












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।