मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा का सक्रिय सदस्य है कन्हैयालाल का हत्यारा आतंकी रियाज: कांग्रेस ने कहा- BJP अपने प्रवक्ताओं एवं नेताओं के जरिए पूरे देश में आग लगाकर ध्रुवीकरण कर चुनावी फायदा उठाने की कोशिश कर रही है?

नई दिल्ली: उदयपुर में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या का मामला सियासी रंग लेता जा रहा है| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उदयपुर जघन्य हत्याकांड के आरोपियों का संबंध भाजपा के शीर्ष नेताओं से है| टेलर कन्हैया ल…

भाजपा का सक्रिय सदस्य है कन्हैयालाल का हत्यारा आतंकी रियाज: कांग्रेस ने कहा- BJP अपने प्रवक्ताओं एवं नेताओं के जरिए पूरे देश में आग लगाकर ध्रुवीकरण कर चुनावी फायदा उठाने की कोशिश कर रही है?
भाजपा का सक्रिय सदस्य है कन्हैयालाल का हत्यारा आतंकी रियाज: कांग्रेस ने कहा- BJP अपने प्रवक्ताओं एवं नेताओं के जरिए पूरे देश में आग लगाकर ध्रुवीकरण कर चुनावी फायदा उठाने की कोशिश कर रही है? | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: उदयपुर में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या का मामला सियासी रंग लेता जा रहा है| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उदयपुर जघन्य हत्याकांड के आरोपियों का संबंध भाजपा के शीर्ष नेताओं से है|  टेलर कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपियों के संबंध को लेकर हुए खुलासे के बाद कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा पर बड़ा हमला बोला है| कांग्रेस ने मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी की वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया के साथ कुछ फोटो भी जारी की है| कांग्रेस ने कहा कि, फेसबुक पोस्ट स्पष्ट कर रही है कि कन्हैयालाल का हत्यारा आतंकी रियाज अटारी भाजपा का सक्रिय सदस्य है|



कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि,''इस समय जो खतरा देश पर मंडरा रहा है, मुझे लगता है कि उससे हम सबकी नींद हराम होनी चाहिए। मुंह में राष्ट्रवाद, बगल में छुरी|



कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि, कल उदयपुर की वीभत्स घटना के संदर्भ में एक मीडिया ग्रुप ने बहुत ही सनसनीखेज खुलासा किया। जब वो खुलासा हुआ तो हम लोगों ने भी रिसर्च की, इस खुलासे में उदयपुर में कन्हैयालाल की जो जघन्य हत्या हुई, उसका मुख्य आरोपी रियाज अटारी के संबंध भाजपा के नेताओं के साथ हैं|



कुछ तथ्य- - रियाज अटारी राजस्थान में भाजपा के कद्दावर नेता, राज्य के पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया जी के अनेक कार्यक्रमों में शामिल होता था  - BJP के माइनॉरिटी प्रकोष्ठ के नेता इरशाद चैनवाला व मोहम्मद ताहिर के साथ फेसबुक पर तस्वीरों में : 



पवन खेड़ा ने कहा कि,'हम समझ सकते हैं कि फेसबुक पर तस्वीरें सामाजिक कार्यक्रमों की भी हो सकती हैं। लेकिन फेसबुक पोस्ट स्पष्ट कर रही है कि कन्हैयालाल का हत्यारा आतंकी रियाज अटारी भाजपा का सक्रिय सदस्य है:



पवन खेड़ा ने कहा कि,'आज सूर्यास्त तक हम उम्मीद करते हैं कि ये तथाकथित राष्ट्रवादी पार्टी इस बात का जवाब देगी, पूरे देश की जनता को इस बात का इंतजार है। कल माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने गंभीर टिप्पणियां की थी, आज ये गंभीर तथ्य उजागर होने के बाद उन टिप्पणियों को फिर से देखना चाहिए: 



सवाल:  - क्या भाजपा और उसके नेता पूरे देश में धार्मिक उन्माद का वातावरण बनाने का प्रयास कर रहें हैं?  - क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह अब भी भाजपा नेताओं द्वारा धार्मिक उन्माद को फ़ैलाने की कोशिशों पर चुप्पी साधेंगे? : 



- क्या भाजपा अपने प्रवक्ताओं एवं नेताओं के जरिए पूरे देश में आग लगाकर ध्रुवीकरण कर चुनावी फायदा उठाने की कोशिश कर रही है? :



सवाल:   राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस केस NIA को हस्तांतरित करने का स्वागत किया, पर नए तथ्य आने पर यह सवाल उठ रहा है कि क्या केंद्र की भाजपा सरकार ने इन्हीं कारणों से इस घटना को जल्दबाजी में NIA को सौंपने का फैसला किया है? : श्री 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।