मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा ने केंद्रीय बजट को बताया 'ऐतिहासिक, दुरगामी, लोक कल्याणकारी और क्रांतिकारी', कहा- भारत प्रफुल्लित

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बुधवार को संसद में केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का 'आखिरी' आम बजट पेश किया। भाजपा नेताओं ने अमृतकाल के पहले बजट को 'ऐतिहासिक', 'दुरगामी' और लोक…

भाजपा ने केंद्रीय बजट को बताया 'ऐतिहासिक, दुरगामी, लोक कल्याणकारी और क्रांतिकारी', कहा- भारत प्रफुल्लित
भाजपा ने केंद्रीय बजट को बताया 'ऐतिहासिक, दुरगामी, लोक कल्याणकारी और क्रांतिकारी', कहा- भारत प्रफुल्लित | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बुधवार को संसद में केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का 'आखिरी' आम बजट पेश किया। भाजपा नेताओं ने अमृतकाल के पहले बजट को 'ऐतिहासिक', 'दुरगामी' और लोक कल्याणकारी बताया है| BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,“अमृत काल का पहला बजट लोक कल्याणकारी है, यह गरीब किसानों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों, आर्थिक रूप से पिछड़े तथा मध्यम वर्ग को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट है। यह बजट बच्चों की पढ़ाई, मध्यम वर्ग की कमाई और बुजुर्गों की भलाई पर बल देने वाला है|


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा,“ स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए इस बजट में महत्वपूर्ण घोषणा हुई। स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुसंधान करने वालों के लिए सरकारी लैब खोल जाएगी। देश जब आजादी की शताब्दी मना रहा हो तब सिकलसेल एनीमिया से मुक्त हो| हमारे जनजातीय जनसंख्या में सिकलसेल एनीमिया एक बहुत बड़ी बीमारी है। इस बजट में घोषणा की गई है कि सिकलसेल एनीमिया को खत्म करने के लिए मिशन मोड में काम किया जाएगा और 2047 तक इसे खत्म किया जाएगा|


केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा,“जिस तरह से मध्यम वर्ग की प्रतिक्रिया आ रही है उससे पता चल रहा है कि उनमें कितना उत्साह है। वर्षों से मध्यम वर्ग का जो लंबित विषय था उसे लेकर मध्यम वर्ग प्रधानमंत्री का धन्यवाद कर रहा है|



ये बजट बहुत दुरगामी और सकारात्मक परिणाम देने वाला: बघेल

केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने कहा,“ये बजट बहुत दुरगामी और सकारात्मक परिणाम देने वाला है। ये 1 साल का बजट नहीं है। हम 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र होंगे जिसकी बुनियाद आज के बजट में रखी गई है। समाज का ऐसा कोई तबका नहीं है जिसको लाभांवित ना किया गया हो|


ये बजट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को पूरा करने वाला बजट है: शिवराज 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,“ये बजट प्रधानमंत्री के संकल्प और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को पूरा करने वाला बजट है। एक गौरवशाली और वैभवशाली भारत के निर्माण का बजट है। इस बजट में समाज के हर वर्ग का और हर राज्य का कल्याण निहित है|


ये गरीबों का बजट है:धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,“यह देश की जनता के साथ विश्व की उम्मीदों को भी पूरा करने वाला बजट है। ये गरीबों का बजट है, नए भारत का संकल्प इस बजट में दिखाई देता है। भारत की अर्थव्यवस्था आज 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बनी है| इस बजट में मध्यम वर्ग, जनजातीय वर्ग, रोजगार सृजन आदि की चिंता की गई है। यह बजट भारत के गरीब लोगों को समर्पित है। ये सबका साथ, सबका प्रयास, सबका विश्वास, सबको साथ लेकर चलने वाला बजट है|


बहुत बेहतरीन बजट: अनिल विज

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा,“बहुत बेहतरीन बजट पेश किया गया है और इसके बहुत मायने हैं। टैक्स में जो राहत दी गई है उसका बहुत बड़ा फायदा होगा। टैक्स में राहत का मतलब है कि ज्यादा खरीदी होगा जिससे मांग बढ़ेगी। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा|


ये बजट बहुत क्रांतिकारी बजट है: खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा,“अमृतकाल का पहला बजट बहुत क्रांतिकारी है, ये समाज के हर वर्ग को राहत देने वाला है। विशेषकर मध्यम वर्ग को आयकर में राहत दी गई है, जो टैक्स स्लैब बनाया गया है वो राहत देने वाला है। युवा, महिला, वरिष्ठ नागरिक सभी को इस बजट में राहत दी गई है| समाज के निम्न वर्ग को भी राहत दी गई है, पीएम आवास योजना में जो योगदान बढ़ाया गया है वो स्वागतयोग्य है। इसी से प्रेरणा लेकर हम अपने राज्य का बजट लाएंगे और लोगों को राहत देने वाला एक अच्छा बजट पेश करेंगे|


ये बजट मध्यम वर्ग के हित में है, इससे भारत प्रफुल्लित है: ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा,“इस बजट से महिला का सम्मान बढ़ा, बच्चों और किशोरों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा से ज़िला स्तर पर बच्चे कैसे पढ़ेंगे और बढ़ेंगे इसका उल्लेख किया गया है। नारी शक्ति एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कैसे कर सकती है इसका प्रतिबिंब आज के बजट में दिखता है| ये बजट मध्यम वर्ग के हित में है, इससे भारत प्रफुल्लित है भले ही विपक्ष नाराज़ हो|


...अगले 25 सालों के लिए: वीके सिंह

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा,“पिछले बजट को आधार लेकर आगे बढ़ने की कोशिश की गई है। इसके अंदर अगले 25 सालों के लिए भारत कैसे आगे बढ़े उसकी नींव रखी गई है|


अमृतकाल में ये हमारा रोडमैप: प्रह्लाद पटेल

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा,“मुझे लगता है अमृतकाल में ये हमारा रोडमैप है, हम दुनिया में अपनी अर्थव्यवस्था को 10वें से 5वें स्थान पर ले आए इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता|


ये बजट बहुत ही ऐतिहासिक है: तोमर 

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,“ये बजट बहुत ही ऐतिहासिक और भविष्य की बुनियाद को मजबूत करने वाला है। इस बजट में सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों का पर्याप्त ध्यान रखा गया है। सभी के लिए अनेक नए प्रावधान किए गए हैं। कृषि और कृषि शिक्षा का बजट इस बार करीब 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए है|


ये विकास कराने वाला बजट है: पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा,“ये विकास कराने वाला बजट है। पिछले 2 सालों में हमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आज हमें प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नीतियों का धन्यवाद करना चाहिए। आज हम कोरोना से पहले वाली आर्थिक गतिविधि पर आ गए हैं। इसमें सरकारी नीतियों और बजट ने सहयोग किया है|


देश को मज़बूती देने वाला बजट है: गोयल

 केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा,“ यह बजट काफी सोचा समझा और देश को मज़बूती देने वाला बजट है। एक ऐसा बजट जो हर वर्ग की चिंता करता है। पूरा बजट रोजगार और अवसरों से भरा हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए रेलवे, एयरपोर्ट, पोर्ट सबको इसमें रखा गया है|


 ये बजट नए भारत की समृद्धि का नया संकल्प है:योगी

यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,“ ये बजट नए भारत की समृद्धि का नया संकल्प है। वर्तमान केंद्रीय बजट समाज के हर वर्ग की आशाओं और भारत जैसी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की समग्र उत्थान की अपेक्षाओं की पूर्ति करने वाला है। बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा|



आम आदमी के लिए ये बजट बहुत अच्छा है: गंभीर

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा,“ आम आदमी के लिए ये बजट बहुत अच्छा है, ये एक ऐतिहासिक कदम है। मध्यम वर्ग को इस बजट से बहुत राहत मिलेगी|



यह भी पढ़ें :   मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा, अब 7 लाख तक सालाना कमाने वालों को नहीं देना होगा 'टैक्स' 

यह भी पढ़ें: सिगरेट पीना हुआ महंगा, धूम्रपान दंडिका पर 16 फीसदी बढ़ा आकस्मिकता शुल्क 

यह भी पढ़ें: टैक्स संरचना में बदलावः स्लैब की संख्या घटाकर 5 की गई, 'टैक्स' छूट सीमा बढ़ाकर 3 लाख 

यह भी पढ़ें : कपड़ा, कृषि के अलावा अन्य वस्तुओं पर मूलभूत सीमा शुल्क दरों की संख्या 21 से घटाकर की गई 13 

यह भी पढ़ें :स्टार्टअप्स द्वारा आयकर लाभ प्राप्‍त करने के लिए निगमन की तारीख 31 मार्च 2024 तक बढ़ाई गई 

यह भी पढ़ें :157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे, वित्त मंत्री ने किया ऐलान 

यह भी पढ़ें : रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान- वित्त मंत्री 

यह भी पढ़ें: इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर 10 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे 


यह भी पढ़ें : Highlights Of Budget: केंद्रीय बजट 2023-24 के मुख्य बिन्दु 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।