मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

ऐसी क्या मजबूरी...केजरीवाल को सत्येंद्र जैन बहुत ज़रूरी: अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना

नई दिल्ली: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा ,'अरविंद केजरीवाल को आदत पड़ गई है अपने मंत्रियों को क्लीन चीट देने की। उनके मंत्री सत्येंद्र जैन पर गंभीर आर…

ऐसी क्या मजबूरी...केजरीवाल को सत्येंद्र जैन बहुत ज़रूरी: अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना
ऐसी क्या मजबूरी...केजरीवाल को सत्येंद्र जैन बहुत ज़रूरी: अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा ,'अरविंद केजरीवाल को आदत पड़ गई है अपने मंत्रियों को क्लीन चीट देने की। उनके मंत्री सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगे, उनसे 10 सवाल पूछे गए लेकिन उन्होंने अभी तक एक का भी जवाब नहीं दिया| 



अनुराग ठाकुर ने कहा,''2 करोड़ से ज़्यादा रूपए, सोना-चांदी पकड़ा गया... इतनी कमाई का अरिंवद केजरीवाल को जवाब देना चाहिए। ऐसी क्या मजबूरी है कि अरविंद केजरीवाल को सत्येंद्र जैन बहुत ज़रूरी है|




दिल्ली की केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य और गृह मंत्री मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगियों के यहां ईडी ने सोमवार को छापेमारी की थी | प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी में करोड़ों रुपये का कैश और आभूषण बरामद हुआ था|



ED ने बताया था,'' प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगी के परिसरों में 6 जून को की गई छापेमारी के दौरान गुप्त किए जाने वाले अस्पष्ट स्रोतों से PMLA के तहत 2.82 करोड़ रुपए नकद और 1.80 किलोग्राम वजन वाले 133 सोने के सिक्के जब्त किए गए। आगे की जांच जारी है| 


https://www.thevirallines.net/india-news-ed-seized-rs-2-crore-82-lakhs-of-cash-and-133-gold-coins-from-the-premises-of-delhi-minister-satyendar-jain-during-raids 


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 6 जून से कोलकाता की एक कंपनी से संबंधित हवाला लेनदेन के सिलसिले में दिल्ली के स्वास्थ्य और गृह मंत्री सत्येंद्र जैन के आवास सहित दिल्ली में 6 और गुरुग्राम में 7 स्थानों पर छापेमारी शुरू की थी। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी मंगलवार तड़के सत्येंद्र जैन के आवास से रवाना हुए थे |  सत्येंद्र जैन को ED ने 30 मई को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। वे 9 जून तक एजेंसी की हिरासत में है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।