मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

देश न शर्मिंदा हुआ, न अपमानित: नूपुर शर्मा विवाद पर केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली: नूपुर शर्मा विवाद पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि,''इसमें देश को अपमानित करने का सवाल कैसे आया? किसी ने टिप्पणी की उससे देश कैसे अपमानित हुआ? व्यक्तिगत तरह से अगर कोई टिप्पणी करता…

देश न शर्मिंदा हुआ, न अपमानित: नूपुर शर्मा विवाद पर केंद्रीय मंत्री
देश न शर्मिंदा हुआ, न अपमानित: नूपुर शर्मा विवाद पर केंद्रीय मंत्री | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: नूपुर शर्मा विवाद पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि,''इसमें देश को अपमानित करने का सवाल कैसे आया? किसी ने टिप्पणी की उससे देश कैसे अपमानित हुआ? व्यक्तिगत तरह से अगर कोई टिप्पणी करता है तो वह उसकी व्यक्तिगत टिप्पणी है। पार्टी ने इस पर कार्रवाई की है। इससे देश न तो शर्मसार हुआ न अपमानित| 



गौरतलब है कि "भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर 15 से अधिक देशों ने भारतीय राजदूत से अपनी आपत्ति दर्ज की |  इन देशों में कतर, कुवैत, ईरान, सउदी अरब, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन,  मालदीव, बहरीन, ओमान, लीबिया आदि शामिल है|



57 मुस्लिम देशों के इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने भी इसकी निंदा की थी। इस्लामिक सहयोग संगठन के महासचिव ने भारत की सत्ताधारी पार्टी के एक अधिकारी द्वारा हाल ही में पैगंबर मुहम्मद के अपमान की कड़ी निंदा की थी। 


https://www.thevirallines.net/delhi-news-delhi-police-registered-fir-against-11-people-including-nupur-sharma-swami-yati-narasimhananda-and-owaisi-for-hate-speech :


रविवार को सबसे पहली प्रतिक्रिया क़तर की ओर से ऐसे समय आई जब भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू क़तर के तीन दिन के दौरे पर थे| रविवार को क़तर के विदेश मंत्रालय ने दोहा में भारत के राजदूत दीपक मित्तल को तलब किया और उन्हें क़तर की प्रतिक्रिया का ऑफ़िशियल नोट सौंपा|क़तर के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में भारत की सत्तारूढ़ पार्टी के नेता के विवादास्पद बयान पर कड़ी नाराज़गी जताई गई|


https://www.thevirallines.net/world-news-qatar-foreign-affairs-ministry-summons-indian-ambassador-dr-deepak-mittal-after-controversial-statement-of-bjp-leaders-on-prophet-mohammad 


गौरतलब है कि बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने हाल ही में अंग्रेजी टीवी चैनल पर डिबेट शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया था|भारी विरोध के बाद रविवार ,05 जून, 2022 को बीजेपी ने नवीन कुमार जिंदल और नुपुर शर्मा के बयान से अपने आप को अलग करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित -निलंबित कर दिया है|



https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-country-had-to-suffer-humiliation-due-to-bjps-spokesperson-says-uddhav-thackeray 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।