मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अरविंद केजरीवाल ने तिरंगे का अपमान किया: केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली CM और LG बैजल को लिखा खत

नई दिल्ली:केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का आरोप है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारतीय तिरंगे का अपमान कर रहे हैं | उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल औ…

अरविंद केजरीवाल ने तिरंगे का अपमान किया: केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली CM और LG बैजल को लिखा खत
अरविंद केजरीवाल ने तिरंगे का अपमान किया: केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली CM और LG बैजल को लिखा खत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का आरोप है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारतीय तिरंगे का अपमान कर रहे हैं | उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखा है| प्रहलाद पटेल ने केजरीवाल के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के गलत तरीके से लगाने को लेकर सवाल उठाया है| 



पटेल ने अपनी चिट्ठी में इस गलती को तुरंत सुधार करने की मांग की है| केंद्र सरकार की तरफ से दिल्ली के उपराज्यपाल को भी पत्र की एक कॉपी भेजी गई है| पत्र में कहा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बैकग्राउंड में जो तिरंगा लगा है, वह तिरंगा संहिता के लिहाज से सही नहीं है| इस गलती को तुरंत सुधारा जाए|




केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा ,''मैं कुछ दिन से अरविंद केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस देख रहा था, उनके पीछे लगे 2 ध्वज में सफेद रंग पर हरी पट्टियां बढ़ाई गई हैं। मैंने इसके लिए अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है, मैंने उपराज्यपाल को भी पत्र की कॉपी पहुंचाई है|




संस्कृति मंत्री का कहना है कि केजरीवाल की प्रेस कॉन्प्रेन्स के दौरान बैकग्राउंड में राष्ट्रीय तिरंगे में जिस तरह से हरे कलर को दबाया गया है और सफेद कलर को बड़ा किया गया है, वह राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन है| मंत्री का आरोप है कि बैकग्राउंड के तिरंगे में बीच के सफेद हिस्से को कम करके हरे हिस्से को जोड़ दिया गया है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।