मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मुख्तार अंसारी को रूपनगर जेल से लेकर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई यूपी पुलिस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नई दिल्ली: पंजाब की रोपड़ जेल में बंद रहे उत्तर प्रदेश के बाहुबली मुख़्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस की टीम रोपड़ से निकल चुकी है| उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम मुख्तार अंसारी को रूपनगर जेल से लेकर उत…

मुख्तार अंसारी को रूपनगर जेल से लेकर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई यूपी पुलिस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्तार अंसारी को रूपनगर जेल से लेकर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई यूपी पुलिस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पंजाब की रोपड़ जेल में बंद रहे उत्तर प्रदेश के बाहुबली मुख़्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस की टीम रोपड़ से निकल चुकी है| उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम मुख्तार अंसारी को रूपनगर जेल से लेकर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई।26 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि मुख्तार अंसारी को पंजाब से उत्तर प्रदेश जेल भेजा जाए।




उत्‍तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्‍तार अंसारी को रूपनगर जेल में यूपी पुलिस की टीम के हवाले कर दिया गया है। रूपनगर (रोपड़) जेल से मुख्‍तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस की टीम रवाना हो गई है। मुख्‍तार अंसारी को सुपुर्दगी की प्रक्रिया के बाद उसे बांदा पुलिस के हवाले किया गया। मुख्‍तार अंसारी की गाड़ी को जेल के मुख्‍य गेट की बजाए गेट नंबर दो से निकाला गया। यूपी पुलिस की टीम मुख्‍तार को लेकर जेल परिसर से तेजी से निकल गई। मुख्‍तार अंसारी को यूपी पुलिस को सौंपने के लिए जेल में सुपुर्दगी की प्रकिया करीब दो घंटे चली। 




मुृख्‍तार को यूपी पुलिस की गाडि़याें के लंबे काफिले के साथ एक एंबुलेंस में ले जाया जा रहा है। रूपनगर के एसएसपी डा. अखिल चौधरी ने जिला जेल के बाहर प्रबंधों का जायजा लिया, ताकि यूपी पुलिस के काफिले को कोई दिक्‍कत न हो। यहां से मुख्तार को यूपी की बांदा जेल ले जाया जाएगा। 



इससे पहले, बांदा पुलिस की टीम आज तड़के करीब चार बजकर 10 मिनट पर रूपनगर पहुंची। जिस एंबुलेंस में मुख्‍तार अंसारी को उत्‍तर प्रदेश की बांदा जेल ले जाया जाएगा। इससे पहले यूपी पुलिस की टीम रोपड़ की पुलिस लाइन में पहुंची। जेल के आसपास मीडिया कर्मियाें का जमावड़ा लगा रहा। जेल के गेट के पास से मीडिया कर्मियों को हटा दिया गया तो कुछ टीवी चैनल के मीडिया कर्मी जेल के अंदर का दृश्‍य दिखाने के लिए आसपास के मकानों की छत पर चढ़ गए। पुलिस ने उनको वहां से भी हटाया।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।