पुडुचेरी: पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए पहले चरण का मतदान सम्पन्न हो गया है| पुडुचेरी में आज पहले चरण में सभी 30 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ था| पुडुचेरी में शाम 7:11 बजे तक 78.13 फीसदी वोटिंग हुई| पुडुचेरी के 30 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 324 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद अब भाजपा की कोशिश पहली बार यहां सत्ता में पहुंचने की है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह ने पुरजोर प्रचार किया है।
तमिलनाडु की तरह पुडुचेरी की राजनीति कई दशकों से डीएमके और एआईएडीएमके के बीच सिमटी हुई है। तमिलनाडु में भले ही इन दोनों पार्टियों ने बारी-बारी से राज किया, लेकिन पुडुचेरी हमेशा कांग्रेस का गढ़ बना रहा। इसके अलावा भाजपा यहां अब तक एंट्री नहीं कर सकी। दरअसल, केंद्र शासित प्रदेश होने के नाते यहां के तमाम फैसले केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त एलजी करते हैं। इसके चलते मतदाता विकास के लिए राष्ट्रीय पार्टी को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में केंद्र की सत्ता पर काबिज मोदी सरकार की अगुवाई वाले गठबंधन को विश्वास है कि इस बार उसे पुडुचेरी में राज करने का मौका मिल सकता है।
Puducherry polls 2021:
विभिन्न राज्यों में आज हो रहे विधानसभा चुनाव में शाम 7:11 बजे तक असम में 82.29%, केरल में 70.04%, पुदुचेरी में 78.13%, तमिलनाडु 65.11% और पश्चिम बंगाल में 77.68% मतदान हुआ है।
पुडुचेरी में शाम साढ़े छह बजे तक 78.03 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक पुडुचेरी में शाम साढ़े छह बजे तक 78.03 फीसदी मतदान हुआ हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाताओं से कहा- मतदान करिए, भारत को आप से उम्मीद है
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के मतदाताओं का आह्वान किया कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें, क्योंकि देश को उनसे उम्मीदें हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज अपना वोड डालिए। भारत आपसे उम्मीद कर रहा है।’’ वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘आज असम में अंतिम चरण का चुनाव है। मेरी सभी मतदाता बहनों-भाइयों से अपील है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए भारी संख्या में मतदान करें। मुझे पूरा विश्वास है असम की जनता आज प्रगति व उन्नति की गारंटी का रास्ता चुनेगी।’’ गौरतलब है कि असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है जबकि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में आज मतदान संपन्न हो जाएगा।
दोपहर 3 बजे तक मतदान: असम 68.10 फीसदी, केरल 58.09 फीसदी, पुडुचेरी 66.06 फीसदी, तमिलनाडु 52.18 फीसदी, बंगाल: 66.73 फीसदी
चुनाव से ठीक पहले गिरी थी कांग्रेस सरकार: बता दें कि 2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं, जबकि डीएमके ने तीन सीटें जीती थीं। इस गठबंधन से वी नारायणसामी मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन चुनाव से ठीक पहले 22 फरवरी को उनकी सरकार गिर गई। ऐसे में कांग्रेस एक बार फिर राज्य की सत्ता में वापसी की हरसंभव कोशिश कर रही है, लेकिन एनडीए कड़ी चुनौती दे रहा है।
विभिन्न राज्यों में आज हो रहे विधानसभा चुनाव में शाम 5:34 बजे तक असम में 78.94%, केरल में 69.95%, पुदुचेरी में 77.90%, तमिलनाडु 63.47% और पश्चिम बंगाल में 77.68% मतदान हुआ है।
विधानसभा चुनाव में दोपहर 2:02 बजे तक का मतदान प्रतिशत— असम- 53.23% केरल- 47.39% पुडुचेरी- 53.35% तमिलनाडु- 40.93% पश्चिम बंगाल-53.89%
ये चुनाव सांप्रदायिक और धर्मनिरपेक्ष ताकतों के बीच है। पुडुचेरी के लोग केंद्र सरकार और बीजेपी द्वारा शक्तियों के दुरुपयोग से परिचित हैं, इस चुनाव में भी बीजेपी जीतने के लिए मनी पावर का इस्तेमाल कर रही है। मुझे विश्वास है कि डीएमके और कांग्रेस गठबंधन की जीत होगी: पुडुचेरी के पूर्व CM वी.नारायणसामी
विधानसभा चुनाव में दोपहर 12 बजे तक का मतदान प्रतिशत— असम- 33.18% केरल- 31.62% पुडुचेरी- 35.71% तमिलनाडु- 22.92% पश्चिम बंगाल-34.71%
- पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदराजन ने चेन्नई स्थित पोलिंग बूथ में अपना वोट डाला।
पुडुचेरी में सिर्फ 30 सीटों पर होता है चुनाव: बता दें कि पुडुचेरी में कुल 33 विधानसभा सीटें है। इनमें 30 सीटों पर विधानसभा चुनाव होते हैं, जबकि बाकी 3 सीटों पर सदस्यों को मनोनीत किया जाता है। इन 30 सीटों में 5 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वी नारायणसामी ने पुडुचेरी में मतदान किया।
चुनाव आयोग के मुताबिक विधानसभा चुनाव में सुबह 10 बजे तक का मतदान प्रतिशत— असम- 12.83% केरल- 15.33% पुडुचेरी- 15.63% तमिलनाडु- 7.36% पश्चिम बंगाल-14.62%
कांग्रेस अध्यक्ष ने किया मतदान: पुडुचेरी कांग्रेस के अध्यक्ष एन रंगास्वामी मंगलवार सुबह थिसलापेट स्थित गवर्नमेंट बॉयज मिडिल स्कूल पहुंचे और अपना वोट डाला।
पुडुचेरी: एनआर कांग्रेस चीफ एन रंगास्वामी ने थिलसपेट के एक मतदान केंद्र में मतदान किया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने मंदिर में की पूजा: पुडुचेरी में कांग्रेस अध्यक्ष एन रंगास्वामी ने मतदान से पहले अप्पा पैथियम स्वामी मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। बता दें कि वह चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
पुडुचेरी में आज पहले चरण में सभी 30 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। पुडुचेरी के 30 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 324 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है।