नई दिल्ली: भारत-चीन सीमा वार्ता पर सरकार ने कहा,''हम चीन के साथ वरिष्ठ कमांडरों की बैठक के 16वें दौर की प्रतीक्षा कर रहे हैं| यह जानकारी गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने दी हैं| विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर चीन के साथ वार्ता, अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास को खोलने और रूस के साथ तेल खरीदी मुद्दों पर जानकारी दी।|
भारत-चीन सीमा वार्ता पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा,''हम जल्द से जल्द वरिष्ठ कमांडरों की बैठक के अगले (16वें) दौर की प्रतीक्षा कर रहे हैं|
अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास को फिर से खोलने पर विदेश मंत्रालय ने बताया,''पिछले साल 15 अगस्त के बाद अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति बिगड़ने के कारण हमारे भारत स्थित अधिकारियों को वापस लाने का निर्णय लिया गया। हालांकि स्थानीय कर्मचारी दूतावास परिसर का रखरखाव करना जारी रखा|
अरिंदम बागची ने बताया,''स्थानीय कर्मचारी मानवीय सहायता प्रदान करने में सहायता कर रहे हैं। भारत के अफगान लोगों के साथ ऐतिहासिक और सभ्यता का संबंध है और वे लंबे समय से चल आ रहे संबंध हमारे दृष्टिकोण के मार्गदर्शन करते रहेंगे|
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा,''संयुक्त सचिव जेपी सिंह के नेतृत्व में एक बहु-सदस्यीय टीम काबुल में है। टीम तालिबान के वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात करेगी। वे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे जो मानवीय सहायता प्रदान करने में शामिल हैं"
रूस से तेल आयात बढ़ाने की योजना को लेकर अरिंदम बागची ने कहा, 'ऑयल खरीद को लेकर भारत का रुख देश की ऊर्जा सुरक्षा जरूरतों पर आधारित रहेगी।'