मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

मुरादाबाद में बड़ा सड़क हादसा: LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत; दो दर्जन से अधिक घायल

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ठाकुरद्वारा मुरादाबाद हाईवे पर रामूवाला गनेश के पास लोगों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और LPG सिलेंडर से भरी ट्रक की आपस में टक्क…

मुरादाबाद में बड़ा सड़क हादसा: LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत; दो दर्जन से अधिक घायल
मुरादाबाद में बड़ा सड़क हादसा: LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत; दो दर्जन से अधिक घायल | फ़ोटो: TVL News

मुरादाबाद:  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ठाकुरद्वारा मुरादाबाद हाईवे पर रामूवाला गनेश के पास लोगों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और LPG सिलेंडर से भरी ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। हादसे में मरने वालों में एक डेढ़ साल का बच्चा रेहान भी शामिल है। वहीं मरने वाली की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसा ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में काशीपुर के नजदीक हुआ। 



हादसे के बाद घायलों में चीखपुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला। मृतकों में आमना खातून (60) पति स्व सगीर रामपुर दोराहा मुरादाबाद, मोहम्मद आरिफ (28) पुत्र हाजी कल्लू और मोहम्मद रिहान (डेढ साल) पुत्र नदीम डिडौली थानाक्षेत्र के गांव श्योनाली और राजेंद्र सिंह पुत्र हरवंश सिंह ठाकुरद्वारा मुरादाबाद शामिल हैं।



जानकारी के मुताबिक, अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र के गांव सनोली से ट्रैक्टर-ट्राॅली भरकर लगभग 40 लोग कालू शहीद बाबा के मजार से वापस अपने गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान ठाकुरद्वारा मुरादाबाद हाईवे पर ग्राम रामुवाला गनेश के समीप सिंह ढाबे के पास ट्रक का अचानक अगला टायर फट गया| जिससे ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गया। जोरदार टक्कर की वजह से ट्रैक्टर पूरी तरह से डैमेज हाे गया।



हादसे के बाद चार एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस कर्मियों तथा राहगीरों ने भारी मशक्कत कर सभी घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जंहा आमना (65) पत्नी सगीर निवासी रामपुर दोराहा, आरिफ (28) पुत्र हाजी कल्लू तथा डेढ़ साल के रोहान पुत्र नदीम की मौत हो गई।



ठाकुरद्वारा की डिप्टी SP प्रभा सिंह ने बताया,''करीब 35-40 लोगों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और LPG सिलेंडर से भरी एक ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। घटना में एक बच्चे सहित तीन की मौत हुई और काफी लोग घायल हुए लेकिन इनकी संख्या का अभी पता नहीं चला है, आगे की कार्रवाई जारी है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।