मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कोरोना खत्म नहीं हुआ, हमें तीसरी लहर की संभावना को रोकने के लिए सक्रिय उपाय करने होंगे: CMs के साथ बैठक में बोले PM मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र और केरल के सीएम के साथ बातचीत करके कोविड की स्थिति पर चर्चा की। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत…

कोरोना खत्म नहीं हुआ, हमें तीसरी लहर की संभावना को रोकने के लिए सक्रिय उपाय करने होंगे: CMs के साथ बैठक में बोले PM मोदी
कोरोना खत्म नहीं हुआ, हमें तीसरी लहर की संभावना को रोकने के लिए सक्रिय उपाय करने होंगे: CMs के साथ बैठक में बोले PM मोदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र और केरल के सीएम के साथ बातचीत करके कोविड की स्थिति पर चर्चा की। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री भी मौजूद थे। मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री को टीकाकरण की प्रगति और उनके राज्यों में वायरस के फैलाव को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने टीकाकरण रणनीति के बारे में फीडबैक भी दिए।



 प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सभी ऐसे मुकाम पर हैं, जहां तीसरी लहर की आशंकाएं लगातार व्यक्त की जाती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मामलों में कमी के कारण विशेषज्ञ संकारात्मक संकेत दे रहे हैं लेकिन कुछ राज्यों में मामलों की बढ़ती संख्या अभी भी चिंताजनक है। प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले सप्ताह के दौरान 80 प्रतिशत मामले और 84 प्रतिशत दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु बैठक में उपस्थित राज्यों में हुईं। प्रारंभ में विशेषज्ञ मान रहे थे कि जिन राज्यों में दूसरी लहर की शुरूआत हुई वहां पहले हालात सामान्य होंगे। 




प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल और महाराष्ट्र में बढ़ती संख्या गंभीर चिंता का कारण है। प्रधानमंत्री ने आगाह किया कि दूसरी लहर से पहले जनवरी-फरवरी में भी इसी तरह के रुझान देखने को मिले थे। प्रधानमंत्री ने इसी कारण जोर देकर कहा कि जिन राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं, वहां हमें तीसरी लहर की संभावना को रोकने के लिए सक्रिय उपाय करने होंगे।



प्रधानमंत्री ने विशेषज्ञ के इस विचार को रेखांकित किया कि अगर मामले लंबे समय तक बढ़ते रहे तो कोरोना वायरस के म्यूटेशन की संभावना भी बढ़ जाएगी और नए वेरिएंट के खतरे भी बढ़ जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसीलिए हमें माइक्रो-कंटेनमेंट जोन पर विशेष ध्यान देते हुए टेस्ट, ट्रैक, इलाज और टीका (टीकाकरण) की रणनीति को जारी रखने की जरूरत है। 



उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या वाले जिलों पर फोकस किया जाना चाहिए।  मोदी ने पूरे राज्यों में जांच का काम बढ़ाने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने टीके को उच्च संक्रमण वाले क्षेत्रों के लिए एक रणनीतिक उपाय बताते हुए टीकाकरण के प्रभावी उपयोग पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने उन राज्यों की सराहना  की जो इस समय का उपयोग अपनी आरटी-पीसीआर जांच क्षमता में सुधार के लिए कर रहे हैं।



प्रधानमंत्री ने आईसीयू बिस्तर और जांच क्षमता जैसीचिकित्सा अवसंरचना बढ़ाने के लिए दी जा रही वित्तीय सहायता की भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने हाल ही में स्वीकृत 23,000 करोड़ रुपये के आपातकालीन कोविड प्रतिक्रिया पैकेज का जिक्र करते हुए राज्यों से कहा कि वे चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए धन का उपयोग करें।



प्रधानमंत्री ने राज्यों से, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में, ढांचागत कमियों को दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने आईटी सिस्टम, कंट्रोल रूम और कॉल सेंटरों को मजबूत बनाने को भी कहा ताकि पारदर्शी तरीके से संसाधनों और डेटा तक नागरिकों की पहुंच हो सके और मरीजों को परेशानी से बचा जा सके।



 मोदी ने कहा कि बैठक में उपस्थित राज्यों को आवंटित 332 पीएसए संयंत्रों में से 53 संयंत्र चालू हो चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से संयंत्रों को तेजी से पूरा करने को कहा। प्रधानमंत्री ने बच्चों को संक्रमित होने से बचाने और इस संबंध में हर संभव व्यवस्था करने की जरूरत का विशेष रूप से जिक्र किया।




प्रधानमंत्री ने यूरोप, अमेरिका और बांग्लादेश, इंडोनेशिया थाईलैंड और कई अन्य देशों में मामलों की संख्या बढ़ने पर चिंता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे हमें और विश्व को सचेत होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है और लॉकडाउन के बाद आ रही तस्वीरों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रोटोकॉल का पालन करने और भीड़ से बचने की जरूरत पर बल दिया क्योंकि बैठक में शामिल कई राज्यों में घनी आबादी वाले महानगर हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संगठनों से भी लोगों में जागरूक बनाने का आह्वान किया।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।