मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लखनऊ: GPO चौराहे पर गांधी की प्रतिमा के सामने पंचायत चुनाव में हुई हिंसा और प्रदेश में जंगल राज के खिलाफ धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज लखनऊ पहुंचीं। अगले तीन दिनों तक प्रियंका गांधी यहां कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस का…

लखनऊ: GPO चौराहे पर गांधी की प्रतिमा के सामने पंचायत चुनाव में हुई हिंसा और प्रदेश में जंगल राज के खिलाफ धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी
लखनऊ: GPO चौराहे पर गांधी की प्रतिमा के सामने पंचायत चुनाव में हुई हिंसा और प्रदेश में जंगल राज के खिलाफ धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज लखनऊ पहुंचीं। अगले तीन दिनों तक प्रियंका गांधी यहां कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचीं। जहां उन्होंने राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने यहां प्रदेश में फैले जंगलराज, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ दो मिनट का मौन भी रखा।। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं। प्रियंका गांधी यहां से पार्टी कार्यालय की तरफ रवाना हो जाएंगी।



कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने पंचायत चुनाव म??ं हिंसा के खिलाफ, योगी आदित्‍यनाथ सरकार में बदहाल कानून व्‍यवस्‍था के खिलाफ औ COVID19 के कारण मरने वाले लोगों के लिए महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने 'मौन व्रत' रखा|



उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा,''जिस तरह ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में एक महिला के साथ जो अभद्रता की गई पूरा उत्तर प्रदेश शर्मसार है। प्रियंका गांधी यहां इस जंगल राज की समाप्ति के लिए, भ्रष्ट योगी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मौन धारण की है|




लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत किया। प्रियंका के काफिले के कारण रास्ते में कई जगह जाम भी लग गया। लखनऊ प्रवास के दौरान वे पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व जिला-शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं से बातचीत भी करेंगी। प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लखनऊ एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उन्होंने प्रियंका के पहुंचते ही नारेबाजी की।



गांधी प्रतिमा लखनऊ में उप्र में पंचायत चुनाव में हुई हिंसा और प्रदेश में जंगल राज, भय के माहौल के खिलाफ मौन बैठी प्रियंका गांधी जी ने यूपी पुलिस को दिया लिखकर जवाब। "Covid तो पंचायत चुनाव के समय भी था: यूपी कांग्रेस




उत्तर प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था व महिलाओं के खिलाफ निरंतर बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने लखनऊ के GPO चौराहे पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के सामने मौनव्रत रखकर अपना विरोध दर्ज करवाया| भाजपा अहंकार में न रहे- अन्याय और असत्य हर बार गांधीवादी मूल्यों से हारा है: कांग्रेस







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।