मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बंगाल चुनाव 2021: कूचब???हार में झड़प में 4 की मौत और 4 लोग घायल, बोली TMC- केंद्रीय बलों ने हदें पार कर दी हैं, दो बार की गोलीबारी

कूचबिहार: पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के साथ ही हिंसा किए जाने की बात भी सामने आने लगी है। जानकारी के अनुसार कूचबिहार के सितलकुची ब्लॉक में फायरिंग में 3 मौत हो ग…

बंगाल चुनाव 2021: कूचब???हार में झड़प में 4 की मौत और 4 लोग घायल, बोली TMC- केंद्रीय बलों ने हदें पार कर दी हैं, दो बार की गोलीबारी
बंगाल चुनाव 2021: कूचब???हार में झड़प में 4 की मौत और 4 लोग घायल, बोली TMC- केंद्रीय बलों ने हदें पार कर दी हैं, दो बार की गोलीबारी | फ़ोटो: TVL News

कूचबिहार: पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के साथ ही हिंसा किए जाने की बात भी सामने आने लगी है। जानकारी के अनुसार कूचबिहार के सितलकुची ब्लॉक में फायरिंग में 3 मौत हो गई। माथाभांगा (कूच बिहार) के ब्लॉक-1 में एक की मौत हो गई| 4 लोग घायल हुए हैं|



इस घटना के बाद तृणमूल और भाजपा समर्थकों में झड़प शुरू हो गई और मतदान केंद्र के बाहर बम फेंके जाने के कारण कई लोग घायल हो गए। ऐसे में केंद्रीय बलों को स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस हत्या के पीछे भाजपा का हाथ है।




तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन ने कहा कि,''केंद्रीय बलों ने दो बार गोलीबारी की। माथाभांगा (कूच बिहार) के ब्लॉक-1 में एक की मौत हो गई और 3 लोग घायल हुए, सीतलकुची ब्लॉक में 3 लोगों की मौत हुई और 1 घायल हुआ। केंद्रीय बल लोगों के साथ अन्याय कर रहे हैं, उन्होंने हदें पार कर दी हैं|




टीएमसी सांसद डिरेक ओ ब्रायन ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब आप सही तरीके से हमें हरा नहीं पा रहे हैं तो हमें गोलियां मार रहे हैं, हत्याएं कर रहे हैं| बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए ब्रायन ने कहा कि तुम्हारे आदेश के बाद ही चुनाव आयोग ने बंगाल पुलिस के DG और ADG को बदला था और उस इलाके के SP को भी बदला गया था जहां हत्या की घटना हुई है, 5 की मौत हुई |




फिलहाल चुनाव आयोग ने इस बाबत रिपोर्ट मांगी है| चुनाव आयोग ने कहा कि,'विशेष पर्यवेक्षकों की एक अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर कूच बिहार के सीतलकुची विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 125 में मतदान स्थगित करने के आदेश दिए गए हैं। आज शाम 5 बजे तक उनसे और मुख्य निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है|




 कूचबिहार की घटना पर कूचबिहार के SP ने कहा कि,''एक आदमी की तबियत खराब हुई और वो बेहोश हो गया, बूथ के सामने उसका इलाज चल रहा था। उस समय अफवाह फैल गई कि CISF ने उसे मारापीटा है। गांव के 300-350 लोगों ने CISF कर्मी पर हमला किया, राइफल छीनने और बूथ में घुसने की कोशिश के दौरान CISF ने फायरिंग की| इस घटना में 4 स्थानीय ग्रामीणों की मौत हुई है। इनकी उम्र 22-25 साल है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।